बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, 50 सेकंड में वारदात को दिया अंजाम बाजार में फैली दहशत

लखनऊ के पीजीआई इलाके में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश 50 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

PGI Lucknow Murder Case: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कल्ली पश्चिम स्थित यादव मार्केट में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। बदमाशों ने बेहद तेजी से वारदात को अंजाम दिया और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

ऑफिस पहुंचते ही बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के टकारी गांव के रहने वाले संदीप सिंह लखनऊ के वृंदावन योजना इलाके में परिवार के साथ रहते थे। वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने ड्राइवर प्रदीप सिंह के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से कल्ली पश्चिम बाजार स्थित अपने ऑफिस पहुंचे थे। संदीप सिंह गाड़ी से उतरकर मोबाइल पर बात करते हुए ऑफिस की तरफ बढ़ रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोग घबरा गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

RELATED NEWS

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

सितम्बर 23, 2026
Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात,  MMT ने भरा जुर्माना

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात, MMT ने भरा जुर्माना

सितम्बर 23, 2026

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश तेजी से संदीप सिंह के पास पहुंचता है और उन पर गोली चला देता है। पहली गोली लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुका और उसने लगातार कई गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि बदमाश ने आखिरी गोली बेहद करीब से सिर में मारी, ताकि बचने की कोई संभावना न रहे। पूरी वारदात करीब 50 सेकंड के अंदर हुई और आरोपी आसानी से मौके से भाग निकले।

पूरी तैयारी के साथ आए थे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला पूरी योजना के तहत किया गया था। बाइक चला रहा आरोपी हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा शूटर सफेद गमछे से चेहरा ढके हुए था। गोली चलाने के बाद शूटर दौड़कर बाइक पर बैठा और दोनों तेजी से मुख्य सड़क की तरफ निकल गए। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल हालत में संदीप सिंह को तुरंत अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। लेकिन ज्यादा खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संदीप सिंह अपने पीछे पत्नी प्रीति सिंह, बेटा सार्थक और बेटी सीवी सिंह को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जमीन विवाद की आशंका

संदीप सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले ‘पीएसएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से अपना ऑफिस खोला था। उनकी लखनऊ के कई इलाकों में करोड़ों रुपये की प्रोजेक्ट साइट्स चल रही थीं। पुलिस को शुरुआती जांच में किसी पुराने विवाद या जमीन से जुड़े मामले की आशंका लग रही है।

पुलिस की चार टीमें जांच में जुटीं

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं।

Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

भारत और जापान के बीच खेले गए पांच ओवर के मुकाबले में जापान की टीम ने अपने प्रदर्शन से रविचंद्रन...

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात,  MMT ने भरा जुर्माना

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात, MMT ने भरा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

गुरदासपुर के राजेश चौहान ने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पैसे बचाकर यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने...

TRAI Rule : ग्राहकों को मिलेंगे अब बिना डेटा वाले रिचार्ज, कॉल-एसएमएस यूजर्स को अब ज्यादा विकल्प, TRAI ने बदले नियम

TRAI Rule : ग्राहकों को मिलेंगे अब बिना डेटा वाले रिचार्ज, कॉल-एसएमएस यूजर्स को अब ज्यादा विकल्प, TRAI ने बदले नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

Jio, Airtel: और Vi के उन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट डेटा की जरूरत...

SIM Alert : आपके नाम पर चल रहा अनजान सिम बन सकता है आप के लिए मुसीबत, जानिए कैसे जांचे

SIM Alert : आपके नाम पर चल रहा अनजान सिम बन सकता है आप के लिए मुसीबत, जानिए कैसे जांचे

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति को करने देना अब भारी पड़ सकता है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने...

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Lucknow Kanpur Expressway जून में खुलने की उम्मीद, जाने कितना आसान सफर

Lucknow Kanpur Expressway जून में खुलने की उम्मीद, जाने कितना आसान सफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In