Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update: मौसम का सितम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

by abhishek tyagi
January 18, 2022
in मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update: राजधानी समेत देश के कई राज्यों में बर्फबारी औऱ बारिश का सितम जारी है ऐसे में ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन भी इससे राहत मिलने वाली नहीं है, दिल्ली के अलावा राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले दो दिन शीतलहर के साथ कोहरा रह सकता है।

श्रीनगर में बर्फबारी बरपा रहा कहर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी बर्फबारी की जकड़ में है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी ने कहीं जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगाई है तो कहीं पर्यटक इसका लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं. श्रीनगर में बर्फबारी कहर बरपा रहा है. यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री के आसपास है. वहीं द्रास में तापमान माइनस 9 डिग्री तक चला गया है. लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. कुपवाड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इलाके में पिछले कई घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बारिश से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है. लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकल तो रहे हैं लेकिन दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है।

RELATED NEWS

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

June 6, 2026
Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

June 4, 2026

जम्मू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

कश्मीर में लगभग सभी जगहों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है. अधिकांश जिलों में रात का तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है. दिन में भी ठिठुरन बढ़ी है.मौसम विभाग की माने तो आज भी जम्मू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. बिहार में भी ठंड से बुरा हाल है. सर्दी से बचने के लिए कोई पन्नी जला रहा है तो कोई पुराने कपड़े.प्रशासन का दूर-दूर तक अता पता नहीं.मदद के नाम पर गरीब लाचारों को गर्म कपड़े नहीं, सिर्फ झूठे वादे ही नसीब हो रहे हैं।

भोपाल में भी ठंड के तेवर सख्त

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ठंड के तेवर सख्त हैं. भारी कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. आसमान में छाए बादल के चलते दिनभर कड़ाके की ठंड बनी हुई है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश में जुटे हैं. कुछ ऐसा ही हाल लुधियाना, मुरादाबाद और पटना का भी है. पहाड़ों पर बर्फाबारी के चलते मैदानी इलाकों में काफी ज्यादा ठंड है।

राजधानी दिल्ली में भी मौसम का सितम बरकरार है. कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी बढ़ा दी है. इस कड़ाके की ठंड में गरीबों लाचारों के लिए रैनबसेरा ही एकमात्र सहारा है लेकिन बढ़ती ठंड के चलते रैन बसेरे भी भर रहे हैं. लोगों को रैन बसेरे में जगह नहीं मिल रही है।

राजधानी में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन ‘कोल्ड डे’ की स्थिति देखी गई. दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में जहां अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस (डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, वहीं जाफरपुर में तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा मंगलवार से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन अभी भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ठंड की स्थिति दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है. दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को 17.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस को छू लिया था।

Tags: Chill Persists in many parts of the countryweather updateweather update news liveWeather update news of the dayWeather Updates news
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Energy reserve: भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस, सरकार ने उठाए अहम कदम,  बढ़ाया LPG और कच्चे तेल का रिजर्व

Weather Update:देशभर में बदलेगा मौसम , 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

 Weather Update: देशभर में मौसम का स्वरूप तेजी से बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिए...

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

IMD Storm Rain Alert: मॉनसून अभी पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान...

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

by SYED BUSHRA
May 27, 2026

India weather update today: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के...

Next Post

रायबरेली: ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का किया ऐलान, रोड नही तो वोट नही

Assembly Election 2022 Live: सुल्तानपुर के सियासी समीकरण में भूचाल कई नेताओं ने सपा का दामन छोड़ थामा भाजपा का हाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist