Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

उम्र भी नहीं डिगा पाई, बुलंद हौसलो को 93 की उम्र में भी देती हैं शिक्षा

by Web Desk
July 26, 2022
in अद्भुत कहानियां
Share on FacebookShare on Twitter

आंध्र प्रदेश की प्रोफेसर चिलुकुरी संथम्मा (Chilukuri Santhamma) 93 साल की हैं। जिस उम्र में लोग आराम करने के बारे में सोचते हैं, वह छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रतिदिन 60 किमी से अधिक का सफर तय करती हैं। घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद भी उन्होंने कॉलेज के बच्चों को पढ़ाना नहीं छोड़ा है। वह बैसाखी के सहारे रोज कॉलेज आती हैं और पिछले छह वर्षों से फेलोशिप लेकर सेंचुरियन यूनिवर्सिटी में पढ़ा रही हैं। इसके अलावा वह सात दशकों से छात्रों को फिजिक्स पढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी माँ (Vanajakshamma) भी 104 साल तक जिंदा रहीं और माँ की सीख से ही वह इस मुकाम तक पहुँचने में कामयाब हुई हैं। वह बताती हैं, “मुझे मेरी उम्र परेशान नहीं करती। स्वास्थ्य हमारे दिमाग में है और दौलत हमारे दिलों में। हमें हमेशा अपने दिमाग और दिल को स्वस्थ रखना चाहिए। मैं अपनी तुलना अल्बर्ट आइंस्टीन से नहीं करती, लेकिन मेरा एक ही उद्देश्य है, अपनी आखिरी साँस तक पढ़ाते रहना।” 8 मार्च, 1929 को मछलीपट्टनम में जन्मी संथम्मा ने 5 महीने की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। पालन-पोषण मामा ने किया। पढ़ाना ही उनका एकमात्र शौक नहीं है, बल्कि दूसरों की भलाई के लिए उन्होंने अपना घर तक विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट को दान कर दिया है और अब वह किराए के मकान में रह रही हैं।  

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

May 21, 2026

प्रोफेसर चिलुकुरी संथम्मा के अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत ने उनके साथियों और छात्रों को हैरान कर दिया है। बीएससी ऑप्टोमेट्री प्रथम वर्ष की छात्रा हसीना कहती हैं, “मैं प्रो। संथम्मा की फिजिक्स की क्लास कभी भी मिस नहीं करती हूँ। मुझे उसका बेसब्री से इंतजार रहता है। वह कभी भी क्लास में देर से नहीं आती हैं। वह अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता में हम सबके लिए एक आदर्श हैं। उन्हें उनके विषय के बारे में बहुत जानकारी है।” 1945 में प्रोफेसर संथम्मा को महाराजा विक्रम देव वर्मा ने फिजिक्स के लिए गोल्ड मेडल दिया था। उस वक्त वह AVN कॉलेज, विशाखापट्टनम में इंटरमीडिएट की छात्रा थीं। उन्होंने फिजिक्स विषय में बीएससी ऑनर्स किया और आंध्र विश्वविद्यालय से माइक्रोवेव स्पेक्ट्रोस्कोपी में डी.एससी (पीएचडी के समकक्ष) पूरा किया था। 1956 में आंध्र विश्वविद्यालय में बतौर लेक्चरर पढ़ाना शुरू किया। रिपोर्ट के मुताबिक, 1989 में रिटायर होने के बाद भी वह रिसर्च से जुड़ी रहीं और एक मानद लेक्चरर के रूप में फिर से आंध्र विश्वविद्यालय जॉइन किया। वह अपने विषय से जुड़े सम्मेलनों में भाग लेने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और स्पेन सहित कई देशों में गई हैं। परमाणु स्पेक्ट्रोस्कोपी और आणविक स्पेक्ट्रोस्कोपी में उनके विश्लेषण ने 2016 में वेटेरन वैज्ञानिकों की कैटेगरी में कई पुरस्कार और स्वर्ण पदक जीता।

Tags: Andhra PradeshChilukuri SanthammaNews1Indiaआंध्र प्रदेशचिलुकुरी संथम्मा
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Next Post

'कारगिल विजय दिवस' पर Bollywood सितारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Urfi Javed ने तोड़ी बोल्डनेस की सारी हंदे, बिना ब्रा के हाथ से ढका बदन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist