गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

चंद्रशेखर आजाद की ‘बमतुल बुखारा’ की गरज आज भी है जिंदा

by Web Desk
जुलाई 14, 2022
in अद्भुत कहानियां, देश
Share on FacebookShare on Twitter

आज हम जिस आजाद भारत में जी रहे हैं वह कई देशभक्तों की देशभक्ति और त्याग की वेदी से सजी हुई है. भारत आज जहाँ भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ नजर आता है वहीं एक समय ऐसा भी था जब देश का बच्चा-बच्चा देशभक्ति के गाने गाता था. भारत में ऐसे भी काफी देशभक्त थे, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही देश के लिए अतुलनीय त्याग और बलिदान देकर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करवाया. उन देश भक्तों में से एक नाम आता है चंद्रशेखर आज़ाद.

फिल्मी पर्दे पर जो कारनामे आज के हीरो बॉडी डबल करने के बाद भी नहीं कर पाते वह एक समय महान क्रांतिकारी और देशभक्त शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिखाया था. शहीद चन्द्रशेखर आजाद की कहानी जब भी मैं पढ़ता हूं तो दिल के अंदर एक अलग सी भावना जाग उठती है जो इस भ्रष्टाचार में लिप्त भारतमाता को जगाने की बात करती है.

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

‘चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में हैं

इंकलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में हैं

मौत जहां जन्नत हो ये बात मेरे वतन में हैं

कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफ़न में हैं’

आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के बदरका नामक गाँव में ईमानदार और स्वाभिमानी प्रवृति के पंडित सीताराम तिवारी के घर श्रीमती जगरानी देवी की कोख से हुआ था.

बचपन से ही उन्हें देशभक्ति में रुचि थी. 1920-21 के वर्षों में वे गाँधीजी के असहयोग आंदोलन से जुड़े. वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जहां उन्होंने अपना नाम ‘आजाद’, पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और ‘जेल’ को उनका निवास बताया. उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई. हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, ‘वन्दे मातरम्‌’ और ‘महात्मा गाँधी की जय’ का स्वर बुलन्द किया. इसके बाद वे सार्वजनिक रूप से आजाद कहलाए.

सन् 1922 में गांधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन को अचानक बन्द कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गये. इस संस्था के माध्यम से उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में पहले 9 अगस्त, 1925 को काकोरी काण्ड किया और फरार हो गये. बाद में एक–एक करके सभी क्रान्तिकारी पकड़े गए; पर चन्द्रशेखर आज़ाद कभी भी पुलिस के हाथ में नहीं आए.

27 फ़रवरी, 1931 का वह दिन भी आया जब इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क जो की आज कंपनी गार्डन के नाम से जाना जाता है. वहीँ देश के सबसे बड़े क्रांतिकारी ने अपना बलिदान दिया था. 27 फ़रवरी, 1931 के दिन चन्द्रशेखर आज़ाद अपने साथी सुखदेव राज के साथ बैठकर विचार–विमर्श कर रहे थे कि तभी वहां अंग्रेजों ने उन्हें घेर लिया. चन्द्रशेखर आजाद ने सुखदेव को तो भगा दिया पर खुद अंग्रेजों का अकेले ही सामना करते रहे. अंत में जब अंग्रेजों की एक गोली उनकी जांघ में लगी तो अपनी बंदूक में बची एक गोली को उन्होंने खुद ही मार ली और अंग्रेजों के हाथों मरने की बजाय खुद ही आत्महत्या कर ली. कहते हैं मौत के बाद अंग्रेजी अफसर और पुलिसवाले चन्द्रशेखर आजाद की लाश के पास जाने से भी डर रहे थे.

आपको बताते चलें की आजाद की पिस्टल ‘बमतुल बुखारा’ इलाहाबाद संग्रहालय के शो केस में रखे हुए पांच दशक बीत चुके हैं लेकिन इसके फायर से होने वाली गरज आज भी बरकरार है। जी हां इसी कोल्ट पिस्टल से आजाद ने 1931 में तत्कालीन एसपी नाट बाबर के छक्के छुड़ाए थे।

इलाहाबाद राष्ट्रीय संग्रहालय के लेबोरेटरी एक्सपर्ट्स हर वर्ष चंद्रशेखर आज़ाद की बमतुल बुखारा नामक पिस्टल की साफ़ सफाई कर उसे चालू हालत में रखने के लिए उपाय करते है. पिस्टल का शटल चेक किया जाता है. ये ऐसी पिस्टल हैं जिसमे 10 गोलियां एक साथ लगती है. इलाहाबाद संग्रहालय को चंद्रशेखर आजाद की ये पिस्टल तब मिली थी जब हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. चंद्रशेखर आजाद के बलिदान के बाद ये पिस्टल नाट बाबर अपने साथ इंग्लैंड ले गया था. 1970 में इंग्लैंड सरकार ने इसे भारत सरकार को इसे वापस सौंप दिया था. भारत सरकार से यह पिस्टल उत्तर प्रदेश सरकार को और फिर इलाहाबाद राष्ट्रीय संग्रहालय को मिली.

Tags: Allahabad MusuemChandrasekhar AzadChandrasekhar Azad BiographyDeath Of Chandrasekhar AzadFreedom FighterNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

ICC ODI RANKING: जसप्रीत बुमराह बने विश्व के नंबर 1 गेंदबाज, Trent Boult को किया पीछे

LuLu Mall: लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज के बाद हुआ विवाद, वीडियो वायरल होने पर हिंदू समाज ने जताई आपत्ति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist