राँची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफ़े के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री JMM नेता चंपई सोरेन होंगे। आज दोपहर 12:15 बजे राज्य के 12वें सीएम के तौर पर चंपई सोरेन शपथ लेंगे। पूर्व मुख्यमत्री हेमंत सोरेन ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद करीब 26 घंटे के बाद राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नयुक्त कर उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया। गौतलब है कि राज्य के स्थापना के 23 सालों में कुल 11 मुख्यमंत्री बदले गए हैं । इस दौरान सिर्फ एक मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपना कार्यकाल पूरा किया है।
सिर्फ एक मुख्यमंत्री का पूर्ण कार्यकाल
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े के बाद चंपई सोरेने ने सरकार बनाने के लिए, राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र दिया। जिस पर राज्यपाल तत्काल कोई फैसला नहीं लिए और पूर्व मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े के करीब 26 घंटे बाद चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया गया। जहां सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाकर सरकार बनाने का न्योता दिया गया। आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन राज्य के 12 मुख्यमंत्री के रूप में गिने जाएंगे। उनसे पहले अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार, हेमंत सोरेने और रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके है। रघुबर दास राज्य के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपना पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया है।
ये भी पढ़ें; Amrit Udyan : आज राष्ट्रपति भवन में उद्यान उत्सव 2024 की शुरुआत, जानिए कैसें लें हिस्सा
शपथ के बाद 10 दिनों में बहुमत साबित करना होगा
आज राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में चंपई सोरेन के साथ महागठबंधन के उनके अन्य दो साथी भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उप मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा 2 अन्य मंत्री भी अपने पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन सरकार को 10 दिन में विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले राज्यपाल के आदेश में देरी के कारण महागठबंधन के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की शाम राजभवन से निकल कर सर्किट हाउस पहुंचे। जहां सभी विधायकों हैदराबाद ले जाने का प्लानिंग था। लेकिन मौसम के कारण वो नहीं जा सके।