• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home जम्मू कश्मीर

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

अमरनाथ यात्रा 2025 को खराब मौसम के कारण 10 दिन पहले 31 जुलाई को रोक दिया गया है। अब जम्मू से कोई नया जत्था रवाना नहीं होगा। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

by SYED BUSHRA
July 31, 2025
in जम्मू कश्मीर
0
amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Amarnath Yatra 2025:हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकले थे। लेकिन 2025 की यात्रा अब 10 दिन पहले ही रोक दी गई है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से प्रशासन को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है।

31 जुलाई को नहीं चलेगा कोई काफिला

प्रशासन के अनुसार, 31 जुलाई 2025 को जम्मू के भगवती नगर कैंप से कोई भी अमरनाथ यात्रा काफिला रवाना नहीं होगा। खराब मौसम को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों की आवाजाही में बाधा आ रही है, इसलिए 31 जुलाई से किसी भी काफिले को आगे जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Related posts

Vaishno Devi: भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे

Vaishno Devi: भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हजारों श्रद्धालु रास्ते में फंसे

July 21, 2025
Martyrs’ Day या आतंकवाद की शुरुआत? क्या हुआ था 13 जुलाई 1931 को? क्यों बीजेपी नेता ने की इसकी आलोचना

Martyrs’ Day या आतंकवाद की शुरुआत? क्या हुआ था 13 जुलाई 1931 को? क्यों बीजेपी नेता ने की इसकी आलोचना

July 13, 2025

मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। 30 जुलाई तक 3.93 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से बालटाल और पहलगाम मार्गों से किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालात को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को तय समय से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है।

9 अगस्त को खत्म होनी थी यात्रा

अमरनाथ यात्रा आमतौर पर श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन समाप्त होती है। इस बार यात्रा 9 अगस्त 2025 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब यह 31 जुलाई को ही समाप्त कर दी गई है। 30 जुलाई को जम्मू से अंतिम जत्था रवाना हुआ, जो बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद कोई नया जत्था यात्रा पर नहीं जाएगा।

श्रद्धालुओं को मिलती रहेगी जानकारी

प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि तीर्थयात्रियों को समय-समय पर मौसम और यात्रा की स्थिति से अवगत कराया जाता रहेगा। यह निर्णय पूरी तरह श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Tags: Amarnath Yatrajammu kashmir news
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Trump के 25% टैरिफ के झटके से कांपा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; व्यापार युद्ध की आहट से बढ़ी चिंता

Next Post

UP CM योगी की लखनऊ मंडल पर बड़ी बैठक: 42 विधायकों और 5 MLC के साथ की 42,891 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर समीक्षा

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
UP CM

UP CM योगी की लखनऊ मंडल पर बड़ी बैठक: 42 विधायकों और 5 MLC के साथ की 42,891 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version