Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Microsoft, Apple जैसी बड़ी कम्पनीज अपने कर्मचारियों को दिखा रही हैं बाहर,

Microsoft, Apple जैसी बड़ी कम्पनीज अपने कर्मचारियों को दिखा रही हैं बाहर का रास्ता, जानें इसकी वजह

दुनिया की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप कंपनी और आईटी कंपनीज (Companies) अपने कर्मचारियों की छटनी करने जा रही हैं। आप को बता दें की देश की टॉप कंपनी जैसे BYJUS, Tencent, Wipro, HCL समेत तमाम कंपनीस अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दे चुकी हैं।

महंगाई के स्तर में बढ़ोतरी

दुनिया भर में महंगाई के स्तर में बढ़ोतरी और इकॉनमी में गिरावट के कारण एम्प्लोयी कॉस्ट(Employee Cost) काफी बढ़ गयी है, जिसकी वजह से एडटेक स्टार्टअप कंपनी और आईटी कंपनीस एम्प्लोयी कॉस्ट को कम करने के लिए कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर रहीं हैं। दरअसल, रूस-यूक्रेन वॉर का सीधा असर दुनिया की इकॉनमी पर पड़ा है, जिसके कारण दुनिया भर में महंगाई आसमान छू रही है।

बायजू ने 2,500 कर्मचारियों को निकाल दिया है

विश्व भर की कंपनीज में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल जैसी बड़ी कम्पनीज भी अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं। सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप कंपनी टेनसेंट में से एक बायजू ने 2,500 कर्मचारियों को निकाल दिया है। बायजूस ने पिछले साल Toppr को 15 करोड़ डॉलर में खरीदा था। कंपनी का कहना था कि उसने Toppr के इंटिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है बाद में Toppr के सेल्स और मार्केटिंग डिवीजन के कर्मचारियों को बनाए रखा गया था लेकिन बाकी कर्मचारियों को निकाल दिया गया था।

Tencent आईटी कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों को निकाला

Tencent आईटी कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों को निकाला है। टेनसेंट एक (चाईनीज कंपनी)  Company  है, जिसने अपने कुल 5,500 कर्मचारियों  को बाहर निकाल दिया। टेनसेंट वही आईटी गेमींग कंपनी है, जिसके सहयोग से भारत में PUBG चलता था, और अब वो भारत में बैन है।  एचसीएल टेक (HCL Technologies) बड़े स्तर पर कर्मचारियों को छाटने की तैयारी कर रही है.  

Exit mobile version