Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में इस बार का मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

आज महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए, जहां महाराष्ट्र में करीब 59% मतदान हुआ। लेकिन किसी भी चुनाव में मतदान के बाद लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी

Maharashtra Exit Poll 2024

Maharashtra Exit Poll 2024

Maharashtra Assembly Election 2024: आज महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए, जहां महाराष्ट्र में करीब 59% मतदान हुआ। लेकिन किसी भी चुनाव में मतदान के बाद लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी यह जानने में होती है कि लोगों ने किसे वोट दिया, कौन जीतेगा और किसकी सरकार बनेगी। यह जानने का एकमात्र तरीका एग्जिट पोल है। आज 6 एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। मोटे तौर पर सभी एग्जिट पोल इस बात पर एकमत हैं कि महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनेगी और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, तो चलिए आपको इन 6 एजेंसियों के एग्जिट पोल को दिखाते हैं, आखिर क्या कहती है।

क्या महाराष्ट्र में महायुति सत्ता कर रही वापसी?

  1. सभी एग्जिट पोल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। लोकशक्ति मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति को 128 से 142 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के खाते में 18 से 23 सीटें जाने का अनुमान है।
  2. मैट्रिज के एग्जिट पोल में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। मैट्रिज ने महायुति को 150 से 170 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें और अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
  3. पी मार्क के एग्जिट पोल ने कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया है। पी मार्क ने महायुति को 137 से 157 सीटें, एमवीए को 126 से 146 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें दी हैं।
  4. पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल सबसे दिलचस्प है। इसने महायुति की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया है। महायुति को 175 से 195 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें ही मिलने का अनुमान है। पीपुल्स पल्स ने अनुमान लगाया है कि अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जा सकती हैं।
  5. चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में महायुति को 152 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी को 130 से 138 सीटें दी गई हैं। छोटी पार्टियों और निर्दलीयों को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।
  6. जेवीसी सर्वे में महायुति को 150 से 167 सीटें दी गई हैं। महाविकास अघाड़ी को 107 से 125 सीटें दी गई हैं, जबकि अन्य को 13 से 14 सीटें दी गई हैं।

ये भी पढ़े- UP By-Election 2024: यूपी उपचुनाव में भारी हंगामा, मीरापुर में पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

अगर इन सभी एग्जिट पोल को मिलाकर उनका औसत निकाला जाए, तो महाराष्ट्र में महायुति को कम से कम 149 और अधिकतम 165 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े 145 से ज्यादा है। पोल ऑफ पोल में महाविकास अघाड़ी को 114 से 132 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बोले फडणवीस?

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी मतदान प्रतिशत बढ़ता है, तो इसका फायदा भाजपा को ही होता है, इसलिए मेरा मानना ​​है कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत भाजपा-महायुति को फायदा पहुंचाएगा।” भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव आज संपन्न हो गए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि झारखंड में एनडीए और महाराष्ट्र में महायुति जीत की ओर बढ़ रही है। यूपी में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा।”

ये भी पढ़े- ‘ये मणिपुर नहीं सीसामऊ है…’, Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात, अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप

Exit mobile version