Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भारत में Online Platforms पर Shopping करने वालों की संख्या में पुरुषों ने

भारत में Online Platforms पर Shopping करने वालों की संख्या में पुरुषों ने मारी बाज़ी, 7% से महिलाओं को पीछे छोड़ा

इस बार भारत में इस बार भारत में लोग दिल खोलकर शॉपिंग कर रहे हैं।भारत में फेस्टिवल सीजन के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि शॉपिंग के मामले में पुरुषों ने महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है। 62 फीसदी पुरुष दिवाली पर शॉपिंग कर रहे हैं और 55 फीसदी महिलाएं शॉपिंग को तैयार हैं।

Amazon और Flipkart पर लगी सेल

इस बार ऑनलाइन शॉपिंग पर अलग ही भीड़ दिख रही है। Amazon और Flipkart पर लगी सेल ने महिलाओं से पुरुषों को ज्यादा आकर्षित किया है। लोग फैशन, ट्रैवल, गिफ्ट सहित कई तरह की खरीदारी कर रहे हैं। भारतीय इतनी शॉपिंग कर रहे हैं जितनी महामारी से पहले भी नहीं किया था। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय न केवल कार, घर और गहनों की खरीद कर रहे हैं, बल्कि ट्रैवेलिंग पर भी काफी खर्च कर रहे हैं।

सेल्स 2 लाख करोड़ रुपए के पार

काफी समय से ग्राहकों की शॉपिंग करने की दबी चाहत इस बार खुलकर व्यक्त हो रही है। आकडों के मुताबिक इस बार फेस्टिव सेल्स 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच सकती है। कुल सेल्स में से ऑफलाइन सेल्स का हिस्सा 15 अरब डॉलर से ज्यादा रह सकता है, जो साल 2019 में 8.5 अरब डॉलर माना गया था।

मार्केट कंसल्टेंट रेडसीर का अनुमान

मार्केट कंसल्टेंट रेडसीर ने अनुमान लगाया है कि 2022 में ऑनलाइन सेल्स भी 12 अरब डॉलर, यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है, जिसका फायदा अमेजन और फ्लिककार्ट को मिलेगा। ऑनलाइन खरीदारों की संख्या में ग्रोथ छोटे शहरों से आ रही है, जहां लोग कपड़े, महंगे मोबाइल और लैपटॉपखरीद रहे हैं। 2018 के बाद से ही ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की 4 गुना बढ़कर 20 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

Exit mobile version