वंदे भारत मेट्रो (Vande Bharat Metro)का प्रोटोटाइप अब सेंट्रल रेलवे को सौंप दिया गया है, यह ट्रेन छोटी दूरी की यात्रा के लिए मेट्रो जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। सभी ट्रायल्स और टेस्ट के बाद, इसके रूट का जल्द ही निर्धारण हो सकता है।
बता दें कि यह गांधीनगर, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई जैसे शहर संभावित रूटों में शामिल हो सकती है। ट्रेन मे 16 कोच होंगे और यह मॉडर्न सुविधाओँ से लैस होगी।
जानिए वंदे भारत मेट्रो की सुविधाएं
Vande Bharat Metro भारत की पहली स्वदेशी मेट्रो है जिसे चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया है। हाल फिलहाल में इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वंदे मेट्रो ट्रेन (Vande Metro Train) को फैक्ट्री के अंदर देखा जा सकता है। वंदे मेट्रो यात्रियों को कई सारी सुविधाएं मिलने वाली है, जिससे वह अपनी यात्रा आराम से कर सकेंगे। इसमें AC कोच, ऑटोमैटिक दरवाजे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम शामिल होंगे।
यह भी पढ़े : Kolkata rape-murder case में बड़ी कार्रवाई, 2 डॉक्टरों को किया सस्पेंड..
(Vande Bharat Metro) वंदे मेट्रो ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा और इसे उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां दो शहरों के बीच फास्ट ट्रांसपोर्ट की जरुरत है। यह ट्रेन 200 किमी की दूरी तय करेगी और ट्रायल पूरा होने के बाद जून-जुलाई तक इसे यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।