Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Delhi BMW Accident update: एक पल में खुशियों से मातम तक का ना ख़त्म होने वाला सफर, हादसा कैसे हुआ?

Delhi BMW Accident update: एक पल में खुशियों से मातम तक का ना ख़त्म होने वाला सफर, हादसा कैसे हुआ?

दिल्ली में BMW कार हादसे ने नवजोत सिंह का परिवार तबाह कर दिया। शादी की सालगिरह और बेटे का जन्मदिन मातम में बदल गया। हादसे में अस्पताल की लापरवाही और सवाल खड़े हो गए।

by SYED BUSHRA
16/09/2025
delhi bmw accident update today

Delhi BMW Accident update: दिल्ली में रविवार को हुए BMW कार हादसे ने सबको झकझोर दिया। यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक परिवार की खुशियों को पल भर में खत्म कर देने वाली त्रासदी बन गई। धौला कुआं फ्लाईओवर के पास हुए इस हादसे में वित्त मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। इस महीने की शुरुआत में ही नवजोत सिंह ने अपनी 21वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

तस्वीरों में उनके चेहरे पर हंसी और खुशियाँ साफ झलक रही थीं। सिर्फ 13 दिन पहले का वो दिन कितना अच्छा था। वहीं कल, यानी 16 सितंबर को उनके इकलौते बेटे का जन्मदिन था। परिवार ने सुबह से ही खुशियाँ मनाने की तैयारी कर रखी थी। लेकिन किसे पता था कि वही दिन उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा दुख लेकर आएगा।

हादसा कैसे हुआ?

रविवार दोपहर नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे। जब दोनों की बाइक धौला कुआं फ्लाईओवर के पास मेट्रो पिलर नंबर 67 से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार BMW ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डिवाइडर से टकराकर उछल गई और पास से गुजर रही बस से भिड़ गई।

RELATED NEWS

No Content Available

20 किलोमीटर दूर अस्पताल क्यों ले जाया गया?

हादसे के बाद BMW कार महिला गगनप्रीत कौर चला रही थीं। उनके साथ उनका पति भी मौजूद था। हादसे के तुरंत बाद घायल नवजोत और उनकी पत्नी को पास के बड़े अस्पताल में ले जाने की बजाय लगभग 20 किलोमीटर दूर उत्तर दिल्ली के न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया। यह सवाल सबके मन में उठ रहा है कि जब पास में एम्स, सफदरजंग और वेंकटेश्वर जैसे बड़े अस्पताल मौजूद थे, तो फिर घायल दंपति को दूर एक छोटे अस्पताल में क्यों ले जाया गया? परिजनों का आरोप है कि इसी देरी और अस्पताल की लापरवाही ने नवजोत सिंह की जान ले ली। वहाँ न तो समय पर इलाज मिला और न ही कोई सुविधा। संदीप कौर के सिर में 14 टांके आए, शरीर में कई फ्रैक्चर हुए, लेकिन उन्हें दर्द का इंजेक्शन तक नहीं दिया गया। बाद में परिवार उन्हें खुद वेंकटेश्वर अस्पताल लेकर गया।

बड़े पद पर, लेकिन मदद नहीं

नवजोत सिंह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर थे। फिर भी हादसे के समय उन्हें सही मदद नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शुरू से ही उन्हें गुमराह किया और सही जानकारी नहीं दी। अगर इतने बड़े अधिकारी के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी का क्या होगा?

छलका माँ का दर्द

मृतक की माँ गुरपाल कौर रोते हुए कहती हैं। “मेरा बच्चा चला गया। बहुत बेइंसाफी हुई है। मेरी बहू भी अस्पताल में पड़ी है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं था। न इलाज मिला, न देखभाल।”

कौन से सवाल उठ रहे हैं

इस हादसे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

घायल दंपति को पास के बड़े अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया?

अस्पताल में जरूरी सुविधाएँ क्यों नहीं थीं?

क्या आरोपी दंपति और पुलिस के बीच मिलीभगत थी?

एक अधूरा सपना

नवजोत सिंह का बेटा आज अपना जन्मदिन मनाने वाला था। लेकिन खुशी के दिन को मातम में बदलते देखना पड़ा। केक काटने और जश्न की जगह उसे अपने पिता की अर्थी देखने को मिली। पूरे इलाके में शोक छा गया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Modi Birthday

PM Modi Birthday : पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा 'सेवा पखवाड़ा', मिलेंगी 15 नई बड़ी परियोजनाएं

online train ticket booking rules

Online Booking Rules: कब से ट्रेन टिकट बुकिंग में होगा बड़ा बदलाव,क्या आधार से जुड़ी बुकिंग होगी पहले, त्योहारों में बढ़ेगी सुविधा

शिक्षकों के पक्ष में CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, TET अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सरकार लड़ेगी ‘मुकदमा’

शिक्षकों के पक्ष में CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, TET अनिवार्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सरकार लड़ेगी ‘मुकदमा’

POPULAR POST

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India