Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home पश्चिम बंगाल

P A Murder Case: शुभेंदु के PA की हत्या मामले में STF का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में चली छापेमारी, बिहार, यूपी से हुई गिरफ्तारियां

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पश्चिम बंगाल STF ने बिहार और यूपी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में यूपीआई पेमेंट और सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग बने हैं। मामले में एसआईटी जांच जारी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 11, 2026
in पश्चिम बंगाल
Chandranath Rath Murder Case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल STF ने बिहार और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, 6 मई की रात उत्तर 24 परगना जिले में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच CID और STF मिलकर कर रही हैं।

बिहार के बक्सर से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF ने बिहार के बक्सर जिले से विशाल श्रीवास्तव नाम के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विशाल को बिहार पुलिस की मदद से बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडे पट्टी गांव से पकड़ा गया।

RELATED NEWS

: PM Modi Telangana Visit

PM Telangana Visit: पीएम मोदी ने दिखाई संवेदना क्यों बदला अपना रूट, हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से किया सफर

May 11, 2026
LPG DAC Code

LPG DAC कोड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, गैस डिलीवरी के OTP शेयर करते समय रहें सावधान

May 11, 2026

बताया जा रहा है कि विशाल श्रीवास्तव पर हत्या, लूट और डकैती समेत 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि वह चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद STF उसे कोलकाता लेकर गई है।

यूपी और बिहार से जुड़े अन्य आरोपी भी पकड़े गए

इस मामले में बाकी दो आरोपियों की पहचान राज सिंह और मयंक के रूप में हुई है। राज सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है, लेकिन वह लंबे समय से बक्सर में रह रहा था। वारदात के बाद वह अयोध्या में छिपा हुआ था। कोलकाता पुलिस और अयोध्या पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस को शक है कि राज सिंह हत्या की साजिश में शामिल था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आरोपियों ने खुद गोली चलाई थी या किसी शूटर की मदद ली गई थी।

UPI पेमेंट से मिला बड़ा सुराग

जांच के दौरान पुलिस को हावड़ा के एक टोल प्लाजा से अहम सुराग मिला। अधिकारियों के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई कार टोल प्लाजा से गुजरी थी और वहां यूपीआई के जरिए भुगतान किया गया था। इसी यूपीआई ट्रांजैक्शन से पुलिस को एक संदिग्ध का मोबाइल नंबर मिला। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में कार और उसमें बैठे लोगों की तस्वीरें भी रिकॉर्ड हुई थीं, जिससे जांच को तेजी मिली।

हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए थे

पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक सिल्वर रंग की कार ने रोका था। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने बेहद करीब से उन पर गोलियां चलाईं। वारदात के बाद आरोपी कार छोड़कर लाल रंग की दूसरी कार और बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने बाद में घटनास्थल और बारासात इलाके से दो मोटरसाइकिल बरामद कीं।

विदेशी पिस्तौल से की गई हत्या

जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि हत्या में ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ था। यह एक आधुनिक और खतरनाक हथियार माना जाता है। इस हथियार के इस्तेमाल से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

Tags: Chandranath Rath Murder CaseNews1IndiaWest Bengal STF
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

: PM Modi Telangana Visit

PM Telangana Visit: पीएम मोदी ने दिखाई संवेदना क्यों बदला अपना रूट, हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से किया सफर

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही...

LPG DAC Code

LPG DAC कोड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, गैस डिलीवरी के OTP शेयर करते समय रहें सावधान

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

LPG DAC Code Alert: एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में अब DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का इस्तेमाल किया जा...

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी...

Riju Dutta Statement

Riju Dutta Statement: रिजु दत्ता ने किसकी तारीफों के बांधे पुल ,क्यों कहा शुभेंदु ने हजारों TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Riju Dutta Statement:पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीएमसी के निलंबित नेता...

Summer Special Train 2026

Summer Special Train 2026: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, यूपी-बिहार से गुजरात जाना हुआ आसान लखनऊ होकर चलेंगी कई विशेष ट्रेनें

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Summer Special Train 2026: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist