शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बिजनेस

Zero Balance Account: कैसे आपने बच्चों के भविष्य के लिए जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाए, जहां बचत के साथ मिलती हैं स्मार्ट सुविधाएं?

बच्चों की बचत और भविष्य सुरक्षित करने के लिए कई बैंक जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट दे रहे हैं। इनमें SBI, HDFC, Kotak, IndusInd और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। खातों में डेबिट कार्ड और पेरेंटल कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

by Kirtika Tyagi
मई 19, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on Twitter

Zero Balance Account For Kids: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। इसके लिए लोग बच्चों की पढ़ाई, जरूरतों और आने वाले समय को ध्यान में रखकर बचत करते हैं। आजकल कई बैंक बच्चों के नाम पर जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहे हैं। इन खातों की खास बात यह है कि इनमें न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती।

इन अकाउंट्स में बच्चों को बैंकिंग की शुरुआती जानकारी भी मिलती है। साथ ही माता-पिता खर्च पर नजर रख सकते हैं और जरूरत के हिसाब से लिमिट भी तय कर सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

SBI का पहला कदम और पहली उड़ान

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI बच्चों के लिए “पहला कदम” और “पहली उड़ान” नाम से अकाउंट सुविधा देता है। “पहला कदम” अकाउंट माता-पिता के साथ मिलकर खोला जाता है, जबकि “पहली उड़ान” 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे खुद चला सकते हैं।

इस खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं होती। बैंक इसमें ऑटो-स्वीप जैसी सुविधा भी देता है। अगर खाते में 20 हजार रुपये या उससे ज्यादा रकम रहती है, तो ग्राहक इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

Kotak My Junior Account

कोटक महिंद्रा बैंक भी 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए “My Junior Account” देता है। यह भी जीरो बैलेंस अकाउंट है। इसमें बच्चों को खास जूनियर डेबिट कार्ड मिलता है और ATM से रोजाना 5 हजार रुपये निकालने की सुविधा दी जाती है।

बैंक के मुताबिक इस खाते पर बचत के अनुसार ब्याज भी दिया जाता है। इससे बच्चे कम उम्र से ही पैसे बचाने की आदत सीखते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का Champ Account

बैंक ऑफ बड़ौदा का “Champ Account” 0 से 18 साल तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें स्कूल फीस जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगता। साथ ही हर महीने एक डिमांड ड्राफ्ट मुफ्त दिया जाता है।

10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों को इसमें खास RuPay डेबिट कार्ड भी मिलता है। यह अकाउंट बच्चों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

IndusInd और HDFC की खास सुविधा

IndusInd Bank का “Indus Young Saver Account” बच्चों को बचत और पैसे संभालने की सीख देता है। 10 साल से ऊपर के बच्चे यह अकाउंट खुद या माता-पिता की देखरेख में खोल सकते हैं।

वहीं HDFC Bank का “Kid’s Advantage Account” भी काफी लोकप्रिय है। इसमें माता-पिता खर्च की लिमिट तय कर सकते हैं और हर ट्रांजैक्शन पर नजर रख सकते हैं। बच्चे ATM से रोजाना 2500 रुपये निकाल सकते हैं। इसके अलावा SMS और ईमेल अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मुफ्त मिलती हैं।

बच्चों को कम उम्र में सिखाएं बचत

आज के समय में बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसे की अहमियत समझाना जरूरी हो गया है। ऐसे बैंक अकाउंट बच्चों में बचत की आदत डालने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी सिखाते हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए सुरक्षित शुरुआत करना चाहते हैं, तो जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Tags: Kids Savings AccountZero Balance Account
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Cost Cutting: क्या बना रहे हैं लॉकडाउन जैसे हालात, केंद्र सरकार ने बैंकों, बीमा, वित्तीय संस्थानों को दिए खर्च कम करने के निर्देश

Cost Cutting: क्या बना रहे हैं लॉकडाउन जैसे हालात, केंद्र सरकार ने बैंकों, बीमा, वित्तीय संस्थानों को दिए खर्च कम करने के निर्देश

LDA New Luxury Apartment:आधुनिक सुविधाओं वाले प्रीमियम फ्लैट्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

LDA New Luxury Apartment:आधुनिक सुविधाओं वाले प्रीमियम फ्लैट्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist