रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi समेत देशभर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 6 दिन IMD का यलो वार्निंग, जानिए राज्यों का हाल

देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, कर्नाटक समेत कई राज्यों में अगले 6 दिन तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और गरज-चमक का भी अलर्ट दिया है।

by Mayank Yadav
जुलाई 2, 2025
in Latest News, मौसम
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Rain Alert: देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अगले छह दिनों तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर Delhi, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का प्रभाव ज्यादा रहेगा। दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी अगले सप्ताह तक भारी बारिश जारी रह सकती है। तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं देशभर में कहां-कहां मौसम का क्या हाल रहेगा।

Delhi-एनसीआर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने Delhi और आसपास के इलाकों में 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जून के आखिरी दिन जहां Delhi में अच्छी बारिश हुई, वहीं जुलाई की शुरुआत गर्मी और उमस भरी रही। अब IMD ने संकेत दिया है कि अगले छह दिनों में राजधानी समेत पूरे एनसीआर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट के साथ राहत मिलने की संभावना है।

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश

पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में भी अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का जोर

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 जुलाई तक भारी बारिश का सिलसिला चल सकता है। कोंकण, गोवा और गुजरात में भी बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में आज और 5 से 7 जुलाई के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले सात दिन बारिश हावी रह सकती है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर

तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी बारिश का जोर रहेगा। तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है, केरल में 5 जुलाई तक और कर्नाटक में 7 जुलाई तक भारी बारिश जारी रह सकती है। आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के छह मंडलों में खुलेंगे नए आयुष महाविद्यालय

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Next Post
UP

UP में दो साल तक नहीं बनेंगे नए निकाय, पंचायत चुनाव और जनगणना बने रोड़ा

China warns against overeating videos

Overeating Shows: खाने के शोज़ से क्यों परेशान है चीन सरकार,फूड चैलेंज वीडियो पर रोक की चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist