रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi-NCR में आज आंधी-बारिश, 5 दिन का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी वर्षा, बिजली गिरने और बाढ़-भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

by Mayank Yadav
अगस्त 13, 2025
in Breaking, मौसम
delhi

Delhi-NCR weather: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक झमाझम बरसात का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक Delhi-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी और तटीय इलाकों में भूस्खलन, निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। दिल्ली में 18 अगस्त तक रोजाना बारिश और गरज-चमक का दौर रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के तेवर तेज रहेंगे, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Delhi में 5 दिन तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कल भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश संभव है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भी आंधी और बारिश का अनुमान है। 16 और 17 अगस्त को मौसम का यही रुख रहेगा, जबकि 18 अगस्त को वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026

उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

UP में आज से तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। अगले 48 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 13 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कई स्थानों और पूर्वी यूपी में लगभग सभी जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

बिहार के पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सिवान में 13 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। समस्तीपुर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश की चेतावनी है। 14 अगस्त को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भारी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश जारी रहेगी।

मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में भी सक्रिय होगा मॉनसून

13 से 17 अगस्त तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बरसात की संभावना है। 15 से 18 अगस्त तक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर रहेगा।

उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहेगा।

Dausa Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी पिकअप, 7 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Tags: Delhi

Mayank Yadav

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Next Post
UP

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नए बदलाव, विवाह पंजीकरण और ड्यूटी में सख्ती

Balrampur

Balrampur में दिव्यांग से दुष्कर्म, दो आरोपियों का एनकाउंटर में हुआ गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India