सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather update:दिल्ली एनसीआर की हवा बनी जानलेवा, लगातार बढ़ता AQI स्तर, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया है। जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, IMD ने अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 5, 2025
in मौसम
Delhi NCR AQI

Weather update:दिल्ली एनसीआर में मौसम के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, 4 नवंबर को दिल्ली का औसत AQI 309 दर्ज किया गया, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है।
दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता और भी अधिक खतरनाक है। जहांगीरपुरी में AQI 402, मुंडका में 343, नरेला में 388, नेहरू नगर में 323, नॉर्थ कैंपस में 341, रोहिणी में 392 और वजीरपुर में 403 दर्ज किया गया है। अलीपुर का AQI 419 तक पहुंच गया है, जो “गंभीर” श्रेणी का संकेत देता है। आनंद विहार, विवेक विहार और अशोक विहार में भी AQI 370 से 392 के बीच बना हुआ है।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिल्ली की हवा अब खतरनाक स्तर पर है। प्रदूषण के इस स्तर ने बच्चों, बुजुर्गों और दिल-फेफड़ों के मरीजों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। डॉक्टरों ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर N95 मास्क पहनने की सलाह दी है।

RELATED NEWS

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

सितम्बर 11, 2026
Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

जुलाई 28, 2026

ठंड की दस्तक, लेकिन स्मॉग ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली एनसीआर में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। दिन के समय तापमान सामान्य बना हुआ है लेकिन स्मॉग और धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।
पिछले 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 नवंबर तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी।

हालांकि, इन हवाओं से प्रदूषण में विशेष सुधार होने की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज़ नहीं होंगी या बारिश नहीं होगी, तब तक AQI में गिरावट आना मुश्किल है।

प्रदूषण से बचाव के उपाय

दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जितना हो सके घर के अंदर ही रहें। साथ ही, बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों को बाहर खेलने से बचाएं। जिन घरों में संभव हो, वे एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
सरकार ने GRAP-2 (Graded Response Action Plan) के तहत कई पाबंदियां लागू की हैं जैसे निर्माण कार्यों पर रोक, डीज़ल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध, और ट्रकों की एंट्री पर रोक।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय प्रदूषित हवा में लंबे समय तक रहना, 20 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है।

Tags: Delhi Air Pollutiondelhi weather

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

Delhi Weather बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश का अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी बरसेंगे बादल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Delhi Weather Rain: दिल्ली-NCR में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के समय तेज आंधी चलने से मौसम...

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Heavy Rain: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो...

दिल्ली में खराब मौसम के चलते तीन विमान लखनऊ डायवर्ट, घंटों बाद रवाना हुए यात्री

दिल्ली में खराब मौसम के चलते तीन विमान लखनऊ डायवर्ट, घंटों बाद रवाना हुए यात्री

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Flights Diverted To Lucknow: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो गया।...

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
मई 20, 2026

India Heatwave Alert:उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट...

UP Registry Closed

यूपी में 8 से 11 नवंबर तक जमीन रजिस्ट्री ठप: जानिए वजह और पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India