Thursday, June 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update:दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर,शिमला से भी ठंडी रातें

दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
January 13, 2026
in मौसम
Delhi NCR Cold Wave
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR Cold Wave:राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि मैदानी इलाकों में ठंड का असर पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक महसूस किया जा रहा है। सुबह और रात के समय गलन इतनी तेज है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, जबकि दोपहर की हल्की धूप कुछ देर के लिए राहत जरूर दे रही है।

शिमला से भी ठंडी दिल्ली की रातें

हैरानी की बात यह है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान शिमला जैसे पहाड़ी शहर से भी नीचे चला गया है। जहां शिमला में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं दिल्ली के कई इलाकों में पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, पालम में 3.3 डिग्री और लोधी रोड में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED NEWS

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

May 20, 2026
Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

May 19, 2026

शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 13 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट और 14 जनवरी को येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जिससे ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

घने कोहरे से बढ़ेंगी मुश्किलें

ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी परेशानी बढ़ाने वाला है। सोमवार से गुरुवार तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी प्रभाव पड़ सकता है। दृश्यता कम होने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अधिकतम तापमान और आगे का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में फिलहाल बारिश या बर्फबारी के कोई बड़े संकेत नहीं हैं।

Tags: cold wave alertdelhi weather
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 20, 2026

India Heatwave Alert:उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Weather update:दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ...

Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे से थमा देश का जनजीवन, परिवहन सेवाएं प्रभावित

Weather update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे से थमा देश का जनजीवन, परिवहन सेवाएं प्रभावित

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

Severe Cold Wave Across India: देश के बड़े हिस्से में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को भी...

School Closed: उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड,शीतलहर और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम ने बढ़ाई परेशानी

School Closed: उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड,शीतलहर और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम ने बढ़ाई परेशानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

UP School Closed Due to Cold Wave:उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर और घने...

Next Post
gold price today in major indian cities

Gold Price: देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, क्या वैश्विक तनाव से बढ़ी मांग

UP Cabinet reshuffle

खतरे में कुर्सी! मकर संक्रांति के बाद 'बेरोजगार' होंगे कई मंत्री, दिल्ली से आया फरमान।

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist