Delhi NCR weather: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह से दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात पर व्यापक (Delhi NCR) असर पड़ा। वाहनों की गति धीमी पड़ गई और दृश्यता बेहद कम हो गई। विभाग ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और तापमान में गिरावट की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला चल रहा है। बदलते मौसम से स्वास्थ्य पर असर पड़ने की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों ने घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी...









