Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Weather Update : सर्दी का तगड़ा झटका, 5 दिन रहेगा येलो अलर्ट, जानें यूपी में बारिश और कड़ाके वाली ठंड का होगा सितम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

by Gulshan
December 22, 2024
in Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

June 6, 2026
Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

June 4, 2026

Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण ठंड का सामना किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है, साथ ही गलन भी महसूस होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 26 से 28 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली में 23 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 26 और 27 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी तूफान का खतरा है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी अगले दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा, और यहां भी शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक, शीत लहर के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सर्दी का प्रभाव बना रहेगा। विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर की तीव्रता में बाद में कमी आएगी, लेकिन 23 दिसंबर से पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छा सकता है, जिसके लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश

आईएमडी (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (22 दिसंबर) को दिल्ली में घना कोहरा रहेगा, जबकि 23 दिसंबर को कोहरा हल्का रहेगा। दिल्ली में 23 से 25 दिसंबर तक मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, 26 और 27 दिसंबर को बारिश का अनुमान है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : हर दलित बच्चा बनेगा आत्मनिर्भर….AAP सरकार का वादा 12वीं तक फ्री पढ़ाई और विदेश में स्कॉलरशिप

इन राज्यों नहीं थमेगा कोहरे का प्रकोप
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
Tags: weather update
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

Rain And Storm Alert In India

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

Energy reserve: भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस, सरकार ने उठाए अहम कदम,  बढ़ाया LPG और कच्चे तेल का रिजर्व

Weather Update:देशभर में बदलेगा मौसम , 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

 Weather Update: देशभर में मौसम का स्वरूप तेजी से बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिए...

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

IMD Storm Rain Alert: मॉनसून अभी पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान...

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

by SYED BUSHRA
May 27, 2026

India weather update today: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के...

Next Post
Delhi School Bomb Threat

पेपर टलवाने के लिए दिल्ली में छात्रों ने ही दी थी स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी, पुलिस ने खोला राज

UPPSC PCS Prelims Exam

UPPSC PCS Prelims Exam: प्रदेश के 75 जिलों में PCS परीक्षा आज, हर सेंटर पर मजिस्ट्रेट और डिप्टी SP, अभ्यर्थियों की आंखों की स्कैनिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist