मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट किया जारी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान बढ़ने और ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2026
in मौसम
UP cold fog rain weather alert
Share on FacebookShare on Twitter

UP Cold and Fog Alert:उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ठंड के साथ-साथ मौसम विभाग ने अब बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड के बीच बारिश लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल अभी कुछ दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED NEWS

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

जून 30, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

जून 6, 2026

ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब इसमें कुछ हद तक कमी आने की उम्मीद है। इससे रात के समय लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि दिन में ठंड का असर अभी बना रहेगा और कोहरे की स्थिति भी पूरी तरह खत्म नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव देखा जा सकता है। इसी वजह से अगले एक से दो दिनों में प्रदेश के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि तापमान बढ़ने से ठंड की तीव्रता थोड़ी कम होगी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

यूपी में बारिश के बन रहे आसार

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश एक से दो दिन तक जारी रह सकती है। बारिश होने से कोहरे की स्थिति में थोड़ी सुधार आने की संभावना है। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

हालांकि बारिश के दौरान ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का एहसास बना रह सकता है। खासकर सुबह और रात के समय लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया हुआ है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई है। लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और सावधानी के साथ बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Tags: Cold and Fog Alertimd weather updateUP Weather News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

July Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 2026 का मासिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
जनवरी 22, 2026

UP Weather Alert:प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से...

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कोहरा लेकिन कड़ाके की ठंड क्यों नहीं? जानिए बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025

Delhi NCR Weather:दिल्ली-NCR के मौसम में आज, 13 दिसंबर 2025 को, हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड के...

Monsoon Alert: देशभर में फिर बरसेगा मानसून जोरदार हुई वापसी, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Monsoon Alert: देशभर में फिर बरसेगा मानसून जोरदार हुई वापसी, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025

Monsoon Alert: मानसून का यह सीज़न इस बार बेहद शानदार साबित हो रहा है। मानसून के आगमन के बाद से...

Next Post
Aparna Yadav Prateek Yadav dispute

Yadav Dispute: किसके इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी और पारिवारिक बवाल, क्या अकाउंट हुआ था हैक

Bhanvi Singh

कुंडा के 'राजा' पर भारी पड़ीं 'रानी'! भानवी सिंह का बड़ा धमाका— 'अभी मैं हारी नहीं हूं'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist