गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update:UP में गर्मी का प्रचंड जारी,मौसम की विदाई से पहले बारिश के आसार,जानिए 1 अक्टूबर तक मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर यानी आज से 2अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन कुल मिलाकर बारिश की मात्रा कम रहेगी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2025
in मौसम
Uttar Pradesh Weather Forecast 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update: उत्तर प्रदेश में सितंबर का महीना अब धीरे-धीरे तपिश और उमस लेकर सामने आ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। चुभती धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इस बढ़ती गर्मी से राहत की कोई ठोस उम्मीद नहीं है, हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश से कुछ हद तक लोगों को राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 27 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तथा पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 28 और 29 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है, लेकिन कुल मिलाकर बारिश की मात्रा बहुत कम रहने का अनुमान है।

RELATED NEWS

IMD Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, पूरे सप्ताह कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, पूरे सप्ताह कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

जुलाई 7, 2026
UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

जुलाई 4, 2026

इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 24 सितंबर को मानसून की वापसी प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से हो गई। मानसून की विदाई रेखा रामपुर-बुशहर, हरिद्वार, मुरादाबाद, इटावा, वल्लभ-विद्यानगर और वेरावल समेत कई हिस्सों से गुजर रही है। आने वाले दिनों में मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश से विदा ले लेगा।

वहीं बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव का क्षेत्र भी मौसमी बदलाव ला रहा है। इसका असर 26 और 27 सितंबर को उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का मानना है कि इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम यूपी को छोड़कर बाकी ज्यादातर हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश की मात्रा सीमित रहेगी।

इसके बाद 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इस दौरान औसत वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का यह दौर किसानों के लिए राहत लेकर आएगा, क्योंकि फसलों को नमी मिल पाएगी। हालांकि आम जनजीवन के लिहाज से राहत अभी सीमित ही रहेगी, क्योंकि उमस और गर्मी से पूरी तरह छुटकारा मिलने में समय लगेगा।

Tags: Monsoon Updateuttar pradesh weather
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

IMD Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, पूरे सप्ताह कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, पूरे सप्ताह कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब...

UP Monsoon Weather Update

UP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

IMD weather Update: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब प्रदेश...

UP Weather Update: तीन जुलाई तक हीट वेव का अलर्ट, बीच-बीच में आंधी और हल्की बारिश की संभावना

UP Weather Update: तीन जुलाई तक हीट वेव का अलर्ट, बीच-बीच में आंधी और हल्की बारिश की संभावना

by Kirtika Tyagi
जून 28, 2026

Weather Update : कानपुर और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

UP Weather Update June 2026:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं...

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Weather:कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का सितम, यूपी के 25 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी,जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

Uttar Pradesh Heatwave Alert:उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई...

Next Post
Kanpur

‘मुझे नहीं पता कि मेरे साथ कब रेप हुआ’, BJP नेता पर झूठे केस में बड़ा खुलासा

Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist