Site icon News1India

Weather Update Today : दिल्ली-NCR में घना कोहरा और जबरदस्त ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, यूपी समेत इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Weather Update Today

Weather Update Today : नए साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली और देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतर स्थानों पर शीतलहर का असर देखा जा रहा है, और मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस स्थिति के संकेत दिए हैं, और अधिकांश राज्य सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में कोहरे का असर मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD ने 1 जनवरी के मौसम को लेकर बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, मंगलवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घने कोहरे का असर रहेगा। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें : ‘पक्की खबर’ 2025 में ये 5 प्लेयर क्रिकेट को कह देंगे अलविदा, अब सिडनी में…

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद यह धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस घट सकता है। मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस घटने की संभावना है, इसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Exit mobile version