शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Weather News: 48 घंटे में बदलेगा मौसम: दिल्ली-UP में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट!

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 15, 2025
in Breaking, मौसम
Delhi weather
Share on FacebookShare on Twitter

Weather News: देशभर में फरवरी का महीना इस बार मार्च जैसा गर्म नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिससे 17 से 20 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। खासतौर पर उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है। मौसम में इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर पड़ेगा और लोगों को बदलते मौसम से सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग (Weather) के अनुसार, 17 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे हल्की ठंड लौट सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 16 से 18 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में कुहासा छाया रहेगा और दिन के समय बादल बने रह सकते हैं।

RELATED NEWS

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

जुलाई 16, 2026
Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

अगस्त 19, 2025

पहाड़ों पर फिर गिरेगी बर्फ

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के (Weather) कई हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 फरवरी के बीच इन इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का ज्यादा असर दिख सकता है। इसके अलावा, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है।

तापमान में गिरावट और बदलाव

पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के (Weather) कई इलाकों में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, महाराष्ट्र, बिहार और तेलंगाना के कुछ इलाकों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि राजस्थान में 3-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यहां पढ़ें: Aligarh News: मैं जिंदा हूं… आठ महीने से अफसरों को बता रहे भगवंत, पेंशन बहाली का कोई हल नहीं
Tags: Weather
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025

Weather Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर में...

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मॉनसून कमजोर पड़ने के कार ण पूरे प्रदेश में...

monsoon alert India

Weather update : बारिश और आंधी का अलर्ट जारी,कहां समय से पहले पहुंचा मॉनसून, क्या लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

by SYED BUSHRA
जून 1, 2025

Monsoon alert India : इस बार देश में मॉनसून ने सामान्य से पहले ही दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत...

weather

UP में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी भारी बारिश, बढ़ेगी गर्मी!

by Kirtika Tyagi
मार्च 23, 2025

UP Weather : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया जा रहा...

Next Post
US

US deportation: अमेरिका से 119 भारतीयों की जबरन वापसी! आज रात अमृतसर में उतरेगा विमान, क्या पड़ेगा मोदी के दौरे का असर?

गाजियाबाद के मुरादनगर में शुक्रवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार लुटेरों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस इलाके में नियमित जांच कर रही थी। तभी उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार छह संदिग्धों को देखा। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, तो जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी। बदमाशों की पहचान और कबूलनामा मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश के रूप में हुई है। पांचवां बदमाश हरीश भी मौके से गिरफ्तार हुआ, लेकिन छठा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 13 फरवरी की रात घी और तेल व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू को लूटने की बात कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि ये लोग कई लूटपाट और अपराधों में शामिल रहे हैं। बुलंदशहर, हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़ का हंगामा जहां हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई, वहीं हुआ स्टंट बुलंदशहर से प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस स्टेट हाईवे पर कुछ दिन पहले सड़क हादसे में 10 मजदूरों की जान गई थी, वहीं बैलगाड़ी दौड़ और खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान एक कार चालक अपनी गाड़ी की डिक्की खोलकर स्टंट करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट कर रहे हैं। पुलिस की अनदेखी, दंगाई बेखौफ यह घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं स्टेट हाईवे पर हुई। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाज थाने के सामने से गुजरे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे, मगर उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए अनदेखी कर दी। वीडियो में क्या दिख रहा है हाईवे पर बैलगाड़ी दौड़ हो रही थी। कुछ युवक कार की डिक्की और खिड़कियां खोलकर स्टंट कर रहे थे। बैलगाड़ी के पीछे कुछ कारें चल रही थीं, जिनमें बैठे लोग भी करतब दिखा रहे थे। पैदल चलने वाले लोग और बाइक सवार मुश्किल से बच पाए। लोगों की जान पर खतरा पुलिस कहां थी यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। हाईवे पर हो रही इस स्टंटबाजी की वजह से पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई बाइक सवार और पैदल यात्री खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो गए। लोगों का सवाल है कि पुलिस चौकसी का दावा तो करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर आंख क्यों मूंद लेती है? पुलिस ने दिया बयान होगी कार्रवाई सलेमपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, पांच हुए गिरफ्तार कितने हैं फरार ,कहां हुई हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist