Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

BJP Organizational Change: राजनाथ सिंह के आवास पर हुई अहम बैठक, नई टीम के ऐलान के संकेत, क्या संगठन और सरकार में होगा कोई बदलाव

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। नई केंद्रीय टीम के गठन, चुनावी रणनीति और संभावित फेरबदल को लेकर शीर्ष नेताओं की बैठकों के बाद जल्द घोषणा के संकेत मिल रहे हैं।

by SYED BUSHRA
June 17, 2026
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter

BJP Organizational Change: भारतीय जनता पार्टी में बड़े संगठनात्मक और राजनीतिक बदलाव की तैयारी अब अंतिम दौर में पहुंचती दिख रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं की लंबी बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम का ऐलान जल्द किया जा सकता है।n

शीर्ष नेताओं ने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी-7 शिखर सम्मेलन से वापस लौटने के बाद इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकता है।इसके साथ ही केंद्र सरकार और कुछ राज्यों के स्तर पर भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। राजनाथ सिंह के सरकारी आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण कुमार और शिव प्रकाश समेत कई बड़े नेता शामिल हुए, यह बैठक करीब चार घंटे तक चली, राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

संगठन और सरकार दोनों पर चर्चा

बताया जा रहा है कि बैठक में केवल पार्टी संगठन में बदलाव पर ही बात नहीं हुई, बल्कि सरकार और संवैधानिक पदों से जुड़े संभावित फेरबदल पर भी विचार किया गया। भाजपा आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नई योजना तैयार कर रही है।

नई टीम में बड़े बदलाव संभव

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। पार्टी इस बार सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर जिम्मेदारियां बांटने की तैयारी में है।

युवा और अनुभवी नेताओं का मेल

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नई टीम में युवा नेताओं को मौका देने के साथ अनुभवी नेताओं के अनुभव का भी इस्तेमाल करना चाहती है। ऐसे नेताओं को आगे लाया जा सकता है, जिन्होंने संगठन के स्तर पर अच्छा काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा उन राज्यों को खास महत्व दे रही है, जहां चुनाव होने हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से संगठन में अहम भागीदारी मिलने की संभावना है।

कई नेताओं की भूमिका बदली

पिछले कुछ समय में भाजपा ने कई नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किए हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि संगठन में बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। कई पुराने पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद बनी टीम में लंबे समय से कई पदाधिकारी काम कर रहे हैं। अब नितिन नवीन के नेतृत्व में बनने वाली नई टीम को भाजपा संगठन में नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

Tags: BJP Organizational ChangePolitical News India
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist