Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

PM Telangana Visit: पीएम मोदी ने दिखाई संवेदना क्यों बदला अपना रूट, हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से किया सफर

तेलंगाना दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शादी समारोह में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अपना तय कार्यक्रम बदल दिया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से उतरने के बजाय सड़क मार्ग से 18 किलोमीटर का सफर तय किया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 11, 2026
in राजनीति
: PM Modi Telangana Visit
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। तेलंगाना दौरे के दौरान पीएम मोदी ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने आधिकारिक कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि एक बड़े विवाह समारोह में शामिल होने वाले हजारों लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक, उनका हेलीकॉप्टर हाईटेक्स और एचआईसीसी मैदान में उतरने वाला था। लेकिन शहर पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उसी जगह पर बीआरएस एमएलसी एम.सी. कोटि रेड्डी के बेटे जीत रेड्डी और कराईकल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी सौजन्या की शादी का आयोजन होने वाला है।

शादी में आने वाले थे हजारों मेहमान

बताया गया कि इस विवाह समारोह के लिए करीब 5 हजार लोगों को पहले से निमंत्रण दिया गया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कई तरह की पाबंदियां लागू होनी थीं। इससे शादी में आने वाले मेहमानों और दोनों परिवारों को काफी दिक्कत हो सकती थी। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपना कार्यक्रम बदलने का फैसला लिया। उन्होंने तय स्थान पर हेलीकॉप्टर से उतरने की बजाय दूसरे रास्ते से जाने का निर्णय किया।

RELATED NEWS

LPG DAC Code

LPG DAC कोड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, गैस डिलीवरी के OTP शेयर करते समय रहें सावधान

May 11, 2026
PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

May 11, 2026

सड़क मार्ग से तय किया लंबा सफर

लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई रास्ते की जगह सड़क मार्ग चुना। उन्होंने करीब 18 किलोमीटर का सफर सड़क से तय किया ताकि शादी समारोह बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके। प्रधानमंत्री के इस फैसले से शादी में शामिल होने वाले लोगों को राहत मिली। परिवार वालों को भी आखिरी समय में किसी परेशानी या तनाव का सामना नहीं करना पड़ा। शादी की सभी रस्में तय समय पर शांतिपूर्वक पूरी हुईं।

पीएम मोदी के फैसले की हो रही तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले की अब काफी चर्चा हो रही है। लोग इसे उनके मानवीय और संवेदनशील स्वभाव से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने एक आम परिवार की खुशी को प्राथमिकता दी और अपने कार्यक्रम में बदलाव कर बड़ा संदेश दिया। राजनीतिक गलियारों में भी इस कदम की सराहना की जा रही है। लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री ने यह दिखाया कि जनता की सुविधा उनके लिए सबसे ज्यादा अहम है।

इस पूरे मामले ने यह भी साबित किया कि बड़े पद पर होने के बावजूद अगर इच्छा हो तो आम लोगों की परेशानियों को समझा और कम किया जा सकता है। पीएम मोदी का यह फैसला अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

Tags: Narendra Modi NewsNews1IndiaPM Modi Telangana Visit
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

LPG DAC Code

LPG DAC कोड के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, गैस डिलीवरी के OTP शेयर करते समय रहें सावधान

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

LPG DAC Code Alert: एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में अब DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का इस्तेमाल किया जा...

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

PM Telangana Visit: तेलंगाना कार्यक्रम में पीएम मोदी के कौन से ऑफर ने सबको हंसाया, रेवंत रेड्डी भी नहीं रोक पाए मुस्कान

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी...

Riju Dutta Statement

Riju Dutta Statement: रिजु दत्ता ने किसकी तारीफों के बांधे पुल ,क्यों कहा शुभेंदु ने हजारों TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Riju Dutta Statement:पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीएमसी के निलंबित नेता...

Summer Special Train 2026

Summer Special Train 2026: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, यूपी-बिहार से गुजरात जाना हुआ आसान लखनऊ होकर चलेंगी कई विशेष ट्रेनें

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Summer Special Train 2026: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला...

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: ग्रहों की चाल से बढ़ सकती है बेचैनी, कौन सी राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: ग्रहों की चाल से बढ़ सकती है बेचैनी, कौन सी राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

 Aaj Ka Rashifal 11 May 2026 :ग्रहों की स्थिति आज लोगों के मन पर गहरा असर डाल सकती है। सूर्य...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist