सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राजनीति

TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC” बढ़ी सियासी हलचल

विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाले प्रस्ताव ने पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों और राजनीतिक खींचतान को और चर्चा में ला दिया है।

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter

TMC Internal Political Crisis: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। पार्टी के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। बुधवार को हुए एक अहम घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी। सूत्रों के अनुसार, टीएमसी के 58 विधायक विधानसभा पहुंचे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक प्रस्ताव सौंपा। बताया जा रहा है कि इन विधायकों का संपर्क पार्टी से निष्कासित किए जा चुके विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा से बना हुआ है।

58 विधायकों ने दिया समर्थन

जानकारी के मुताबिक, ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा ने इन 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाला प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इस प्रस्ताव में विधायकों ने खुद को तृणमूल कांग्रेस का वास्तविक प्रतिनिधि बताया है। प्रस्ताव में विपक्ष के नेता के पद के लिए ऋतब्रत बंद्योपाध्याय के नाम का समर्थन किया गया है। वहीं, मुख्य सचेतक के पद के लिए पूर्व मंत्री अखरुजम्मान का नाम प्रस्तावित किया गया है। इस कदम को पार्टी के भीतर बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED NEWS

Sayani Ghosh Biography

West Bengal Politics: फिल्मों से राजनीति तक कैसे तय किया अभिनेत्री से सांसद तक का सफर, जानिए टीएमसी नेता की कहानी

जून 12, 2026
Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

जून 9, 2026

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत उस शिकायत से हुई, जिसमें ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा ने आरोप लगाया था कि विपक्ष के नेता के समर्थन से जुड़े एक प्रस्ताव पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से किए गए हैं। इस शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामला दर्ज कराया था। फिलहाल इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्टी ने की थी निष्कासन की कार्रवाई

विवाद बढ़ने के बाद पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दोनों नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसके कुछ समय बाद ही तृणमूल कांग्रेस ने ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया। हालांकि, निष्कासन के बाद भी दोनों नेताओं की राजनीतिक सक्रियता बनी हुई है और अब 58 विधायकों के प्रस्ताव ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

अभिषेक बनर्जी ने भी सौंपा अलग प्रस्ताव

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी विधानसभा अध्यक्ष को एक अलग प्रस्ताव सौंपा है। इस पत्र में विपक्ष के नेता के लिए शोभनदेब चट्टोपाध्याय का नाम सुझाया गया है। इसके साथ ही मुख्य सचेतक के पद के लिए फिरहाद हकीम का नाम प्रस्तावित किया गया है। इससे साफ है कि पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

बढ़ सकती है राजनीतिक उथल पुथल

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 58 विधायकों के प्रस्ताव और अलग-अलग दावों के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर का विवाद आने वाले दिनों में और गहरा सकता है। अब सभी की नजर विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम और पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

Tags: TMC Crisiswest bengal politics
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sayani Ghosh Biography

West Bengal Politics: फिल्मों से राजनीति तक कैसे तय किया अभिनेत्री से सांसद तक का सफर, जानिए टीएमसी नेता की कहानी

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

TMC Internal Crisis West Bengal

TMC Internal Crisis: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, सांसदों को लेकर काकोली घोष के दावे से राजनीति गरमाई

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

TMC Internal Crisis West Bengal:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने पार्टी को एकजुट...

West Bengal BJP Cabinet Expansion

Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार में बर्तन धोने वाली महिला बनी मंत्री, युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न समुदायों को मिला प्रतिनिधित्व

by SYED BUSHRA
जून 2, 2026

West Bengal BJP Cabinet Expansion : पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार...

Falta By-Election में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता, जनता ने दिया बड़ा संदेश, TMC एक और किला ढहा

Falta By-Election में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता, जनता ने दिया बड़ा संदेश, TMC एक और किला ढहा

by Kirtika Tyagi
मई 24, 2026

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी...

Next Post
CUET और परिषद परीक्षा से छूटे छात्रों को राहत, अब 11 से 13 जून तक दोबारा होगी परीक्षा

CUET और परिषद परीक्षा से छूटे छात्रों को राहत, अब 11 से 13 जून तक दोबारा होगी परीक्षा

Muzaffarpur Hospital Fire: स्टाफ सोता रहा मरीज हुए जल कर खाक, ICU में लगी आग, तीन की मौत, कई मरीज घायल

Muzaffarpur Hospital Fire: स्टाफ सोता रहा मरीज हुए जल कर खाक, ICU में लगी आग, तीन की मौत, कई मरीज घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist