बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home वायरल वीडियो

Viral Video: होली के जश्न के वीडियो पर हुआ था बवाल, अब तेज प्रताप ने दी सफाई, बोले “बुरा न मानो होली है”

तेज प्रताप यादव का सिपाही को डांस कराने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा की और माफी मांगने की मांग की। तेज प्रताप ने इसे मजाक बताया और बीजेपी पर हमला बोला।

by Ahmed Naseem
मार्च 16, 2025
in वायरल वीडियो
Share on FacebookShare on Twitter

Viral Video: बिहार में शनिवार को होली बड़े धूमधाम से मनाई गई, लेकिन इस बीच तेज प्रताप यादव (RJD विधायक और लालू यादव के बेटे) का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में तेज प्रताप एक सिपाही से डांस कराते नजर आए, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

तेज प्रताप ने क्या कहा

तेज प्रताप यादव ने कहा कि होली के मौके पर मजाक में कही गई बातें बीजेपी और मीडिया ने गलत तरीके से पेश कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि होली जैसे भाईचारे के त्योहार को भी सियासत का मुद्दा बना दिया गया है।

RELATED NEWS

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी ने छोड़ा भाई का साथ, RJD को दिया समर्थन

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी ने छोड़ा भाई का साथ, RJD को दिया समर्थन

नवम्बर 4, 2025
RJD मंत्रियों के काम काज पर पाबंदी, NDA में जाने की औपचारिक मुहर बाकी

Bihar Political News : RJD मंत्रियों के काम काज पर मुख्यमंत्री की पाबंदी, एनडीए में जाने की औपचारिक मुहर बाकी

जनवरी 27, 2024

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा

“बुरा न मानो होली है! आपसी भाईचारे के इस पर्व को भी बीजेपी, आरएसएस और उनकी गोदी मीडिया ने नफरत का रंग दे दिया है। पुलिस वाले भाई हों या कोई भी, हम सबने मिलकर होली का उत्सव मनाया, लेकिन इन लोगों ने इसे मुद्दा बना दिया। देश की जनता जल्द ही इनको सबक सिखाएगी।”

सिपाही को डांस कराने का वीडियो बना मुद्दा

दरअसल, होली के मौके पर तेज प्रताप ने अपने घर पर मौजूद एक पुलिसकर्मी दीपक से डांस करने के लिए कहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा “अगर ठुमका नहीं लगाया, तो सस्पेंड कर दिए जाओगे।” इसके बाद पुलिसकर्मी ने सभी के सामने डांस किया। तेज प्रताप ने यह कहते हुए मामला हल्का करने की कोशिश की कि “बुरा न मानो, होली है” लेकिन वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

बीजेपी ने क्यों किया विरोध

बीजेपी नेताओं ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई। बीजेपी मंत्री प्रेम कुमार ने तेज प्रताप से माफी मांगने की मांग की। उनका कहना था कि,
“पुलिसकर्मियों की इज्जत होनी चाहिए, ना कि उन्हें इस तरह सार्वजनिक रूप से नचाने का आदेश दिया जाना चाहिए।”

हालांकि, तेज प्रताप ने माफी मांगने के बजाय बीजेपी और मीडिया पर ही पलटवार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि यह महज एक मजाक था, जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।

आरजेडी की चुप्पी

इस पूरे विवाद पर RJD के किसी बड़े नेता ने कोई बयान नहीं दिया है। पार्टी के अंदर भी इस वीडियो को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि, तेज प्रताप के बयान से साफ है कि वह इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं हैं।

 

Tags: Bihar Political NewsTej Pratap Holi video
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी ने छोड़ा भाई का साथ, RJD को दिया समर्थन

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी ने छोड़ा भाई का साथ, RJD को दिया समर्थन

by Swati Chaudhary
नवम्बर 4, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मुकेश सहनी ने अपने भाई संतोष सहनी के पक्ष में अपना रास्ता अलग किया...

RJD मंत्रियों के काम काज पर पाबंदी, NDA में जाने की औपचारिक मुहर बाकी

Bihar Political News : RJD मंत्रियों के काम काज पर मुख्यमंत्री की पाबंदी, एनडीए में जाने की औपचारिक मुहर बाकी

by Gautam Jha
जनवरी 27, 2024

पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार के किसी भी मंच पर जदयू से  मुख्यमंत्री कुमार और...

पटना में बैठकों के बीच आज तय होगा, अबकी बार किसके हैं नीतीश कुमार ?

Bihar Political News : पटना में बैठकों के बीच आज तय होगा, अबकी बार किसके हैं नीतीश कुमार ?

by Gautam Jha
जनवरी 27, 2024

पटना। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार कायम रहेगी या नहीं इस पर आज मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्टस...

Next Post
Hathras

Hathras professor case: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड... प्रोफेसर पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Hyperloop technology in India

Hyperloop Technology क्या है? यह भारत के Transport System में कैसे लाएगा क्रांतिकारी बदलाव, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist