मेष– आज आप किसी नए कार्य को करने में रूचि लेंगे। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य में किए गया प्रयास सफल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मित्र क मदद लेने से आ रही परेशानी दूर हो जाएगी। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृष– आज का दिन खर्च से भरा रहने वाला है जिसे रोकने के लिए बजट बना सकते है। आर्थिक मामलों को लेकर भी परेशान रहेंगे। लेकिन आपको किसी काम के लिए आवश्यक समय तैयार करना होगा। आपको लेनदन के मामले में लापरवाही से बचना होगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
मिथुन- आज का दिन प्रभावशाली रहेगा। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र या घर में लोगों का भरोसा जीतने कामयाब होंगे। कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
आज कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं
कर्क- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए समस्याएं से भरा रहेगा। जिनके समाधान के लिए अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। पारिवारिक बिजनेस में आज कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं।
सिंह– आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। चल रहे शारीरिक कष्ट काफी हद तक सुधार हो सकता है लेकिन आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है तो सोच समझ कर बोलें। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी फिर भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी को पैरों में दर्द या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो सकती है।
कन्या- आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। आप यदि शेयर बाजार या सट्टेबाजी में धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा।
टीम वर्क से काम करने का मौका मिलेगा
तुला- आज दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से काम करने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे हैं लोगों को अपने किसी साथी से कड़वा बोलने से बचना होगा। नहीं तो वह अन्य लोगों को आपके खिलाफ कर सकते है। कोई लक्ष्य पूरा ना होने से मन थोड़ा उदास रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोग धन लाभ होगा।
वृश्चिक- धन संबंधित मामलों में सतर्कता बनाए रखें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखेंगे।
धनु- विद्यार्थियों के लिए आज के दिन अनुकूल रहने वाला है। उनकी किसी प्रतियोगिता के परिणाम आ सकते हैं जो बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरी सक्रियता व सूझबूझ से कार्य करेंगे। लेकिन फिर भी गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ बदलाव करने का मौका मिले तो अवश्य करें।
आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें
मकर- आज आपको कोई पैतृक संपत्ति सम्बधित सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आज किसी निवेश संबंधी योजना मे धन लगाना बेहतर रहेगा।
कुंभ- आज का दिन आपके साहस और पराक्रम भरा रहेगा। वाला रहेगा। आलस्य को छोड़कर सक्रिय रहेंगे। जिससे आपके विरोधी आपको देखकर हैरान रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
मीन- नौकरी में कार्यरत लोगों को अनुशासन बनाए रखें। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में प्रेम विश्वास और गहरा होगा। आपको कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है।