शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: बलिदान दिवस पर देश के सबसे बड़े ड्रोन लेजर शो के साक्षी बनेंगे CM योगी, वीर सपूतों की गाथा से रोशन होगा आसमान

by Anu Kadyan
दिसम्बर 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, गोरखपुर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के गोरखपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजनों की श्रृंखला में सोमवार को ड्रोन शो का इतिहास रचा जाएगा। देश में अब तक के सबसे बड़े ड्रोन लेजर शो का साक्षी बनने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

पर्यटन और संस्कृति विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया

इस कार्यक्रम का आयोजन आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर सेनानियों की याद में किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी शिरकत करेंगे। रविवार देर शाम ड्रोन शो का रिहर्सल कर पर्यटन और संस्कृति विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

RELATED NEWS

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

जुलाई 16, 2026
Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जुलाई 15, 2026

शो में 750 ड्रोन का होगा इस्तेमाल

योगी सरकार की तरफ से 15 दिसंबर से मनाए जा रहे काकोरी बलिदान दिवस समारोह के आखिरी दिन यानी 19 दिसंबर की शाम पांच बजे से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में ड्रोन शो से जंगे आजादी की गाथा और इसमें गोरखपुर के योगदान का सतरंगी प्रदर्शन किया जाएगा। इस शो के दौरान 750 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो है। अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का रिकॉर्ड भी यूपी के ही नाम है। इसके पहले 20 दिसंबर 2021 को लखनऊ के रेजीडेंसी में 500 ड्रोन से अमर बलिदानियों की शौर्य गाथा का प्रदर्शन किया गया था।

काकोरी ट्रेन एक्शन का गोरखपुर से सीधा जुड़ाव

ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन का गोरखपुर से सीधा जुड़ाव है। दरअसल काकोरी के महानायकों में से एक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में ही फांसी का फंदे को चूमता और मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान दिवस के मौके पर गोरखपुर में सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन बेहद खास है।

भारत मां के सपूतों की वीर गाथा से रोशन होगा आसमान

इस शो में गुरु गोरक्षनाथ की तपस्थली पर 1857 से लेकर 1947 तक के घटनाक्रमों और इससे जुड़े क्रांतिवीरों का चित्रमय वर्णन किया जाएगा। इस दौरान आकाश में एक साथ 750 ड्रोन द्वारा माध्यम संगीत, लेजर लाइट और रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जाएगा। अमर शहीद बंधू सिंह, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चौरी चौरा प्रतिशोध के शताब्दी वर्ष समेत देश को स्वतंत्र कराने में बलिदान देने वाले भारत मां के वीर सपूतों की वीर गाथा से पूरा आसमान रोशन हो उठेगा।

Tags: drone laser showgorakhpurNews1Indiasacrifice dayUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

World Youth Skills Day:विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, 400 सफल युवा होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

World Youth Skills Day Uttar Pradesh:विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

UP Summit 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था पर केंद्रित रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit...

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Next Post

Maharashtra: सीएम शिंदे ने स्वीकार किया अन्ना हजारे का सुझाव, प्रदेश में लागू होगा लोकपाल अधिनियम

Fatehgarh: बंदियों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, स्वरोजगार के साथ धार्मिक आस्था से जुड़ेगे जेल में बंद कैदी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist