बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

लखनऊ के हजरतगंज स्थित ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस पर ताला लग गया है। 1938 में शुरू हुआ यह कॉफी हाउस दशकों तक नेताओं, पत्रकारों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बहसों का केंद्र रहा। नेहरू, वाजपेयी, लोहिया और चंद्रशेखर जैसे दिग्गजों की यहां मौजूदगी की यादें आज भी जुड़ी हैं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है। यहां स्थित इंडियन कॉफी हाउस भी शहर की ऐतिहासिक पहचान का हिस्सा रहा है। वर्ष 1938 में शुरू हुआ यह स्थान दशकों तक राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक चर्चाओं का प्रमुख केंद्र बना रहा।फिलहाल यह कॉफी हाउस करीब तीन महीने से बंद है और इसके दरवाजों पर ताला लगा हुआ है।

एक टेबल पर पत्रकार, दूसरी पर नेता

इंडियन कॉफी हाउस की खासियत सिर्फ इसकी कॉफी नहीं थी, बल्कि यहां का खुला और बेबाक माहौल था। किसी टेबल पर पत्रकार बैठे नजर आते थे तो दूसरी ओर नेता, लेखक, कवि, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता चर्चा करते दिखाई देते थे।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

राजनीति से लेकर साहित्य, सामाजिक मुद्दों और देश-दुनिया की घटनाओं तक पर घंटों बहस चलती थी। यहां आने के लिए किसी विशेष निमंत्रण की जरूरत नहीं होती थी। एक कप कॉफी लेकर कोई भी व्यक्ति चर्चाओं का हिस्सा बन सकता था।

नेहरू से लोहिया और वाजपेयी तक आते थे बड़े नेता

पुराने दौर में इंडियन कॉफी हाउस में देश और प्रदेश के कई बड़े नेताओं की आवाजाही रहती थी। जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, फिरोज गांधी, वीपी सिंह, एनडी तिवारी, वीर बहादुर सिंह और चंद्रशेखर जैसे नेताओं से जुड़ी यादें इस जगह को खास बनाती हैं।

राजनेताओं के साथ-साथ साहित्यकारों और पत्रकारों की मौजूदगी ने भी इसे लखनऊ के बौद्धिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र बना दिया था।

बदलते दौर में कम होती गई कॉफी हाउस की रौनक

समय के साथ लखनऊ में कैफे कल्चर तेजी से बदला। बड़े ब्रांड और नए तरह के कैफे सामने आए, लेकिन इंडियन कॉफी हाउस लंबे समय तक अपने पुराने अंदाज में कायम रहा।

आज जब राजनीतिक और सामाजिक बहसों का बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर हो रहा है, ऐसे में इस ऐतिहासिक जगह का बंद होना शहर के पुराने बौद्धिक माहौल के कमजोर पड़ने का संकेत माना जा रहा है।

‘यह केवल भवन नहीं, राजनीतिक विमर्श का अध्याय’

समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र के अनुसार, कॉफी हाउस सिर्फ एक स्थान या भवन नहीं बल्कि भारतीय राजनीतिक विमर्श का महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। उनके मुताबिक यहां से कई बहसों की शुरुआत हुई और लोकतांत्रिक विमर्श को मजबूती मिली।

उनका मानना है कि लोहिया के लखनऊ प्रवास के दौरान कॉफी हाउस समाजवादी आंदोलन के प्रमुख केंद्रों में से एक बन जाता था। ऐसे में इस ऐतिहासिक जगह को बचाए रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

क्या लौटेगी पुराने कॉफी हाउस की रौनक?

तीन महीने से बंद पड़े इंडियन कॉफी हाउस ने पुराने दौर से जुड़े लोगों को चिंतित किया है। यह जगह सिर्फ कॉफी पीने का ठिकाना नहीं थी, बल्कि कई पीढ़ियों के राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक संवाद की गवाह रही है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह ऐतिहासिक कॉफी हाउस दोबारा कब खुलेगा और क्या इसकी पुरानी रौनक फिर लौट पाएगी।

Tags: HazratganjIndian Coffee HouseUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In