• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

UP: दुष्कर्म पीड़िता के भाई पर आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव, डिप्रेशन में आकर युवक ने किया आत्महत्या

Juhi Tomer by Juhi Tomer
2023/01/30
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, मेरठ, विशेष
UP: दुष्कर्म पीड़िता के  भाई पर आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव, डिप्रेशन में आकर युवक ने किया आत्महत्या

मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने दंबंगों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। रविवार की सुबह गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 2 दिन पहले दुष्कर्म अरोपी पक्ष के कुछ लोग उनके घर आकर धमकाकर गए थे। धमकी दी थी कि बलत्कार के मामले में फैसला नहीं किया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इसी तनाव में पीड़िता के भाई ने सुसाइड कर लिया।

दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना के औरंगाबाद गांव का है। जहां रविवार को नितिन नामक युवक उम्र 21 साल का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। दोपहर 11 बजे कुछ लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। फौरन गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतारा। पहचान नितिन निवासी औरंगाबाद गांव से हुई। युवक के परिजनों को घटना की सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 लोगों पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा

वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक युवक 4 भाई बहन है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके बाद मृतक था। मृतक से छोटी एक बहन है जो नाबालिग है। उससे छोटा भाई है जो स्कूल में पढ़ता है। मृतक मजदूरी करता है, पिता बी मजदूर हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त के महीने में मृतक की नाबालिग बहन से गांव के प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने 2 अन्य युवकों के साथ अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया था। उसके गलत वीडियो भी बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान, उसका पति और दोनों अन्य आरोपी गैर संप्रदाय के हैं। जब मामला खुला तो परिजनों ने प्रधान पति और दोनों अन्य युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी प्रधान पति शहजाद, अमिर और सलमान पर मुकदमा हुआ था। तब पुलिस ने शहजाद और सलमान को पकड़ लिया था वो जेल में है। लेकिन तीसरा आरोपी सलमान अभी भी फरार चल रहा है। अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी हैं। वहीं परिजनो का कहना है कि तभी से लगातार आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहा ता। जब चाहे तब पीड़ित पक्ष से फैसला करने का दबाव बना रहे थे। दो दिन पहले आरोपी पक्ष की तरफ से 3 युवकों ने पीड़ित के घर आकर दोबारा जान से मारने की धमकी दी थी।

धमकियों से डिप्रेशन में चल रहा था युवक

परिजनों का आरोप है दुष्कर्म के आरोपियों की ओर से पीड़ित परिवार पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके चलते युवक ने तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितिन का शव पेड़ पर लटका देख गांव के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध मे कार्यवाहक एसओ शिवनारायण का कहना है कि बहन के साथ दुष्कर्म के बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रहा था। शव का पीएम कराया है, शिकायत मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags: latest meerut news in hindiLatest Newslatest up news in hindiMeerut NewsUP News
Previous Post

भारत की जीत पर झूम उठा लेग स्पिनर पार्शवी का परिवार, ढोल की धुन पर ठुमके लगाते दिखे रिश्तेदार, माता-पिता ने ऐस बयां की अपनी खुशी

Next Post

बुलंदशहर: सांठ गांठ से खूब फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, वैश्यावृत्ति कराने वालों के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

Next Post
बुलंदशहर: सांठ गांठ से खूब फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, वैश्यावृत्ति कराने वालों के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहर: सांठ गांठ से खूब फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा, वैश्यावृत्ति कराने वालों के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist