• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्यार में टूटी मजहब की दीवार, 7 फेरे लेकर सबा बन गई ‘सोनी’, साध्वी प्राची के पैर छूकर दोनों ने लिया आशीर्वाद

Juhi Tomer by Juhi Tomer
2023/02/04
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Bareilly: प्यार में टूटी मजहब की दीवार, 7 फेरे लेकर सबा बन गई ‘सोनी’, साध्वी प्राची के पैर छूकर दोनों ने लिया आशीर्वाद

कहते हैं ना जब प्यार किया तो डरना क्या, धर्म और मजहब की दीवार को तोड़ एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमी जोड़े ने मोहब्बत के रास्ते को अपनाकर विवाह कर लिया। जिले की तहसील आंवला की रहने वाली सबा बी ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन अपनाकर प्रेम विवाह रचाया। साथ ही अपना नाम और पहचान भी बदल ली। सबा कस्बे के अंकुर देवल के साथ शादी करके अब सोनी देवल बन गई हैं।

प्रेमी युगल ने परिवार से जान का बताया खतरा

प्रेमी युगल ने बरेली के अगस्त्यमुनि आश्रम में जाकर पूरे विधि विधान के साथ विवाह किया, जहां सबा ने इस्लाम धर्म को छोड़ सनातन अपना लिया। इस मामले में पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज कराया है। दूसरी ओर, प्रेमी युगल ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अंकुर देवल ने बताया कि वह कस्बे में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात उसी मार्केट में सबा से हो गई। धीरे-धीरे बातचीत होते हुए दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। दरअसल, यह प्रेम विवाह बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में बृहस्पतिवार शाम को विधि विधान से किया। इनके प्रेम विवाह में आशिर्वाद देने के लिए भाजपा सरकार में मंत्री साध्वी प्राची खुद पहुंची। विवाह समारोह में अचानक पहुंची साध्वी प्राची की भनक स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी थी। कुछ समय बिताने के बाद साध्वी लौट गई।

परिवार वालों को नहीं मंजूर था प्रेम विवाह

अंकुर देवल का कहना है कि प्रेम विवाह इनके परिवार को मंजूर नहीं था। शुरुआत से ही परिवार के लोग उनके रिश्ते को नापसंद करते थे। उनकी दोस्ती के बारे में परिवार के लोगों को पहले ही पता चल गया था। इस बात को लेकर कई बार सबा के पिता ने बेरहमी से मारा पीटा भी था। इस जोड़े का कहना है कि विवाह हो जाने के बाद दोनों को परिवार से जान का खतरा है।

बता दें कि पंडित केेके शंखधार अब तक हिंदू-मुस्लिम वाली तमाम शादियां कर आ चुकें हैं। जिसकी वजह से उन्हें लगातार धमकियां भी मिलती रहती हैं। इस बार शंखधार ने 67वीं शादी कराई हैं। पंडित का कहना है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे है। सुरक्षा कारणों से अब लोग सनातन धर्म अपना रहे हैं, तो ये पूरी जांच और डॉक्यूमेंट जमा कर विवाह करा देते हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई चिंतित नहीं दिखाई दे रहा है। कई बार यह सुरक्षा की गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुरक्षा नहीं मिली है।

Tags: BareillyBJPMuslim girl marries Hindu boymuslim Saba left Islam and adopted Sanatan Dharmasabasaba weds ankursadhvi prachiUP
Previous Post

ब्राह्मण परिवार पर मुस्लिम समाज ने किया जानलेवा हमला, पीड़ित समाज ने तहसील में किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए ये आरोप

Next Post

Sultanpur: बेस से लेकर पिलर तक… ईंट से बना गभड़िया नाले पर टू लेन का पुल, लोक निर्माण विभाग ने दी गुणवत्ता की गारंटी

Next Post
Sultanpur: बेस से लेकर पिलर तक… ईंट से बना गभड़िया नाले पर टू लेन का पुल, लोक निर्माण विभाग ने दी गुणवत्ता की गारंटी

Sultanpur: बेस से लेकर पिलर तक... ईंट से बना गभड़िया नाले पर टू लेन का पुल, लोक निर्माण विभाग ने दी गुणवत्ता की गारंटी

  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist