Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली में ढही चार मंजिला इमारत, 2 की मौत, मलबे में कई जिंदगियां फंसी!

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक करीब आठ लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। Ask ChatGPT

by Gulshan
July 12, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके सीलमपुर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जनता कॉलोनी की गली नंबर-5 में एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

अब तक मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पास के जेपीसी और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब तक दो लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने की है, जबकि कुछ अन्य शव भी मलबे से निकाले गए हैं, जिनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में हाथ बंटा रहे हैं। इलाका घनी आबादी वाला है और गलियां बेहद तंग हैं, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:04 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में इमारत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीमों ने देखा कि चार मंजिला इमारत की तीन मंजिलें पूरी तरह जमींदोज हो चुकी थीं। यह इमारत मतलूफ नामक शख्स की बताई जा रही है। हादसे में इसके सामने स्थित इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं।

अनीस अहमद अंसारी, जिनका घर गिरने वाली इमारत के ठीक बगल में है, ने बताया कि हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे। सुबह करीब 7 बजे जोरदार धमाके की आवाज आई और बिजली गुल हो गई। इमारत गिरने से उसका मलबा उनके घर पर भी आ गिरा। अनीस ने बताया कि अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं और सभी मिलकर उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

अब तक मलबे से निकाले गए लोग

  1. परवेज (32), पुत्र अब्दुल

  2. नावेद (19), पुत्र अब्दुल

  3. सिजा (21), पत्नी परवेज

  4. दीपा (56), पत्नी गोविंद

  5. गोविंद (60), पुत्र रामचरण

  6. रवि कश्यप (27), पुत्र रामचरण

  7. ज्योति (27), पत्नी रवि कश्यप

  8. अहमद (14 महीने), पुत्र परवेज

मौके पर पहुंचे मंत्री कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “गली इतनी संकरी है कि मशीनों से राहत कार्य करना मुश्किल हो रहा है। मलबा हाथों से हटाया जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जो भी लोग मलबे में फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।”

यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने संभल के धार्मिक स्थलों के लिए मंजूर…

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो टनल के पास एक जर्जर इमारत ढह गई थी। उस हादसे में मनोज शर्मा नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत की धारा में मामला दर्ज किया है। वहीं, दिल्ली मेट्रो ने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

Next Post
India vs US Tariff

भारत में 20% से नीचे पहुंचा टैरिफ, चीन को लगा बड़ा झटका, अगस्त से पहले होगी सौदेबाजी!

Jasprit Bumrah

बुमराह की गेंदों ने मचाया तूफान, इंग्लैंड ढेर – कपिल देव का टूटा रिकॉर्ड 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist