• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

Aligarh: जेल में बंद कैदियों ने दिखाया अनोखा हुनर, लकड़ी से बने शिवलिंग की PM मोदी ने भी की तारीफ, प्रदर्शनी में देखने वालों की जुटी भीड़

Anu Kadyan by Anu Kadyan
2023/02/06
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Aligarh: जेल में बंद कैदियों ने दिखाया अनोखा हुनर, लकड़ी से बने शिवलिंग की PM मोदी ने भी की तारीफ, प्रदर्शनी में देखने वालों की जुटी भीड़

अलीगढ़ जिला कारागार में बंद बंदियों ने चारदीवारी के अंदर बैठकर भी अपने हाथ का अनोखा हुनर दिखाया है। इस हुनर की लोग जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल जेल में बंद बंदियों ने इतनी सुंदर लकड़ी का शंख, लकड़ी का शिवलिंग, लकड़ी की गदा बनाई है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उसकी जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री की तारीफ के बाद जेल प्रशासन ने अलीगढ़ औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में जेल में बंद बंदियों द्वारा बनाए गए तमाम उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई है।

इस प्रदर्शनी में लोग जेल के बंदियों द्वारा बनाए गए उपकरणों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग जेल में बंद बंदियों की तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन उपकरणों को बेचने के बाद जेल प्रशासन उन्हीं बंदियों को पैसे देगा जिन्होंने इन्हें बनाकर तैयार किया है।

170 सालों से लगती आ रही प्रदर्शनी

अलीगढ़ औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का पुराना इतिहास है। यानी यह प्रदर्शनी लगभग 170 वर्ष से लगती हुई आ रही है। इस प्रदर्शनी में ताले के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। इस प्रदर्शनी का आयोजन जिला अधिकारी की देखरेख में 1 महीने के लिए होता है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए जिले के अलावा आसपास के जिले से महिला पुरुष और बच्चे आते हैं और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ-साथ जमकर खरीदारी भी करते हैं।

इस प्रदर्शनी में देश भर के हर शहर से लोग अपनी दुकान लगाते हैं। हर वर्ष की भांति इस प्रदर्शनी में जेल में बंद बंदियों द्वारा बनाए गए उपकरण आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। जेल में बंद पुरुष बंदियों द्वारा लकड़ी का शंख, लकड़ी की गदा, और लकड़ी की शिवलिंग बनाई है।

महिला बंदियों ने बनाए महिलाओं के लिए उपकरण

इतना ही नहीं महिला जेल में बंद महिला बंदियों द्वारा महिलाओं की पहनने के लिए काफी उपकरण बनाए गए हैं यानी महिलाओं के लिए चूड़ियां, कान में पहनने वाले बुंदे, और घर सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स झालर भी बनाई गई है। इन तमाम चीजों की लोग जमकर खरीदारी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ जेल में बंद बंदियों द्वारा बने शिवलिंग की जमकर तारीफ की थी।

प्रदर्शनी में आई महिला ने सांझा किया अनुभव

प्रदर्शनी का लुफ्त लेने आई एक युवती खुशी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम लोग लंबे समय से अलीगढ़ उद्योग एवं कृषि प्रदर्शनी में आते हैं। मगर पहली बार हमें इतनी अच्छी चीजें देखने को मिली है। जिसकी तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। जेल में बंद महिला और पुरुष बंदियों द्वारा बेहद खूबसूरत उपकरण बनाए गए हैं।

जिनकी मैं खरीदारी कर रही हूं। आगे खुशी ने कहा है कि हम लोग जेल में बंद बंदियों की किसी भी तरीके से मदद नहीं कर सकते तो इस प्रकार से ही मदद कर रहे हैं। इस दौरान महिलाएं जेल में बंद बंदियों द्वारा बनाए गए उपकरणों की जमकर खरीदारी करती हुई नजर आई। जेल सुप्रिडेंट बृजेंद्र कुमार यादव कैदियों की अच्छे कार्य करने के लिए मदद करने में भी पीछे नहीं हटते है।

प्रदर्शनी लगाने का क्या है उद्देश्य

वहीं जेल सुप्रिडेंट बृजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कारागार में बंद बंदियों द्वारा कुछ उपकरण बनाए जा रहे हैं। हमारे द्वारा जेल में बंद बंदियों द्वारा बनाए गए उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि जनता के बीच में बंदियों के बने हुए उपकरण पहुंच सके और एक अच्छी सोच भी बंदियों के प्रति जनता में रहे। इससे बंधुओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

महिलाओं के प्रयोग करने के लिए भी उपकरण हैं। कारागार मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की विभिन्न जिलों में बने उपकरणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गिफ्ट गया था। इन तमाम गिफ्टों में अलीगढ़ जिला कारागार के कैदियों द्वारा बनी शिवलिंग को प्रधानमंत्री ने पसंद किया था और जमकर तारीफ भी की थी।

Tags: aligarhexhibitionNews1IndiaPM ModiPrisonersShivling made of woodUttar Pradesh
Previous Post

Aligarh News: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर नाश्ते में पास्ता खाने से चार युवतियां हुईं बेहोश, दो की हालत गंभीर

Next Post

पीएम नरेंद्र मोदी India Energy Week 2023 में प्लास्टिक बोतल से बनी यूनिफॉर्म करेंगे लॉन्च, ई-20 ईंधन की होगी शुरुआत

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी India Energy Week 2023 में प्लास्टिक बोतल से बनी यूनिफॉर्म करेंगे लॉन्च, ई-20 ईंधन की होगी शुरुआत

पीएम नरेंद्र मोदी India Energy Week 2023 में प्लास्टिक बोतल से बनी यूनिफॉर्म करेंगे लॉन्च, ई-20 ईंधन की होगी शुरुआत

  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist