Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

प्रयागराज हिंसा के बाद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने ही कार्यकर्ताओं से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा, जो लोग बवाल में शामिल थे, वो हमारे नहीं थे। क्या रावण ने अपने सिपाहियों को सियासी संकट में अकेला छोड़ दिया?

by Mayank Yadav
June 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Chandrashekhar Azad
Share on FacebookShare on Twitter

Chandrashekhar Azad Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए बवाल के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ ‘रावण’ अपने ही कार्यकर्ताओं से पल्ला झाड़ते नज़र आए। हिंसा के तुरंत बाद जब मीडिया ने उनसे सवाल किए तो उन्होंने न सिर्फ भीम आर्मी के झंडेवालों को अपना समर्थक मानने से इनकार कर दिया बल्कि उल्टे मीडिया और प्रशासन पर ही आरोप मढ़ दिए। चंद्रशेखर ने कहा कि कोई भी नीला पटका पहन सकता है, इससे वह हमारा कार्यकर्ता नहीं हो जाता। सवाल उठता है कि क्या अपने ही सिपाहियों को रावण ने मौके पर छोड़ दिया? क्या अपनी सियासत बचाने के लिए उन्होंने अपने संघर्षरत कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ा दी?

https://twitter.com/ANI/status/1939588280959569951

RELATED NEWS

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

June 13, 2026
अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

November 26, 2025

प्रयागराज हिंसा में चंद्रशेखर ने बदल लिया पैंतरा

प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी समर्थकों ने गाड़ियों में आगजनी और पुलिस पर हमले किए। इस बवाल में कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गए। लेकिन जब सवाल Chandrashekhar Azad से पूछा गया तो उन्होंने भीड़ में शामिल लोगों को अपना समर्थक मानने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “कोई भी नीला गमछा पहन सकता है। इससे वह भीम आर्मी का कार्यकर्ता नहीं हो जाता।”

‘हमारे नहीं थे वो लोग’ – चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न

Chandrashekhar Azad ने मीडिया से कहा कि आप किस आधार पर मान रहे हैं कि उपद्रवी हमारे ही कार्यकर्ता थे? उन्होंने मीडिया पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया पहले ही कमजोर वर्ग को आरोपी साबित कर देती है। सवाल यह है कि जिन लोगों ने रावण के लिए लड़ाई लड़ी, उन्हीं को रावण ने किनारे कर दिया?

सियासी दबाव में छोड़े अपने सिपाही?

हिंसा के बाद Chandrashekhar Azad ने लगातार खुद को घटनास्थल से दूर बताया और अपने समर्थकों के समर्थन से भी कन्नी काटते दिखे। क्या यह प्रशासनिक दबाव था या अपनी सियासी जमीन बचाने की चाल? यह पहली बार नहीं है जब चंद्रशेखर आज़ाद ने आंदोलन की चेतावनी दी हो, लेकिन जब आग भड़कती है तो वह अपने ही साथियों से पीछे हट जाते हैं।

न्याय की लड़ाई या सियासी नाटक?

Chandrashekhar Azad प्रयागराज में रेप पीड़िता और करछना में दलित युवक देवी शंकर के परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हिंसा भड़की। आज़ाद ने दावा किया कि वह पीड़ितों के लिए न्याय मांग रहे थे, लेकिन जब उनके समर्थक सड़कों पर उतरे तो उन्होंने अपना दामन झाड़ लिया। क्या यह वास्तव में सामाजिक न्याय की लड़ाई थी या फिर एक सियासी स्टंट?

प्रयागराज बवाल ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या चंद्रशेखर आज़ाद अपने साथ खड़े लोगों के साथ भी खड़े रहते हैं? या फिर जब वक्त मुश्किल होता है तो वह भी अपने ‘सिपाहियों’ को राजनीतिक मोहरे की तरह छोड़ देते हैं? जनता अब इस सवाल का जवाब मांग रही है।

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

Tags: Chandrashekhar Azad
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज...

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज वही महबूबा फ्लावर से फायर बन गई है। यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर...

Chandrashekhar Azad

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, शुरु हुई जांच

by Gulshan
July 2, 2025

Chandrashekhar Azad : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की...

Chandrashekhar Azad

अब कोर्ट में मिलते हैं: नगीना सांसद Chandrashekhar Azad की बढ़ीं मुश्किलें, डॉ. रोहिणी ने महिला आयोग में की शिकायत

by Mayank Yadav
June 24, 2025

Chandrashekhar Azad controversy: नगीना से सांसद और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर विवादों में घिर गए...

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलाया हाथ, ओवैसी और ‘खान’ को साथ लाकर विपक्ष का बिगाड़ेंगे खेल

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलाया हाथ, ओवैसी और ‘खान’ को साथ लाकर विपक्ष का बिगाड़ेंगे खेल

by Vinod
June 6, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, लेकिन सूबे में अभी से रणभेदी बज...

Next Post
Telangana

Telangana की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल, बचाव अभियान जारी

Driverless Tesla Model Y delivery

Driverless Tesla Car : टेस्ला ने कर दिया कमाल ! कैसे बिना ड्राइवर के कार खुद खरीदार के घर पहुंची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist