नई दिल्ली: म्युजिक इंडस्ट्री में हर एक सिंगर की इच्छा होती है कि वे दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड जो गायन के क्षेत्र में दिया जाता है उसे एक दिन जरूर जीते। हम बात कर रहे हैं ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Awards) की। आपको बता दें, ग्रैमी अवॉर्ड 2023 शुरु हो चुका है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CoTojVarwg_/?utm_source=ig_web_copy_link
इस खिताब को हर सिंगर जीतने का सपना देखता है। चलिए पहले आपको बताते हैं आखिर ये किस तरह का अवॉर्ड होता है। ग्रैमी अवॉर्ड संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसे जीतना दुनिया के हर सिंगर का सपना होता है। म्यूजिक वर्ल्ड का ‘ऑस्कर’ कहे जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड को हर साल म्यूजिक इंडस्ट्री से किसी न किसी तरह से जुड़े लोगों को दिया जाता है।

इस साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया है। वर्ल्ड के कई सेलेब्स और सिंगर्स ने इस अवॉर्ड शो में परफॉर्म किया। इस वर्ल्ड फेमस अवॉर्ड शो में एक नाम छाया रहा जिसकी चर्चा हर तरफ सुनने को मिली।

जी हां फेमस स्टार बियॉन्से (Beyonce) ने इस ग्रैमी अवॉर्ड में इस बार इतिहास रच दिया है। वे ग्रैमी के इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर बन गई हैं। उन्हें इस बार बेस्ट डांस, इलेक्ट्रिक म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

आपको बता दें, बियॉन्से म्यूजिक वर्ल्ड का बड़ा नाम है। ये गायिका अपने करियर में कई सारे अवॉर्ड जीत चुकी है। उनकी सिंगिग और टैलेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संगीत की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में बियॉन्से ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं।

इस गायिका ने 31 अवॉर्ड जीतने वाले सर जॉर्ज सोल्टी (Georg Solti) को भी पीछे छोड़ दिया है। अपनी इस जीत पर बियॉन्से ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं ज्यादा इमोशनल होने की कोशिश नहीं कर रही हूं। बस मैं इस रात को हासिल करने की कोशिश कर रही हूं।

जानकारी के लिए बता दें, 41 साल की उम्र में बियॉन्से ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया है। अब तक के अपने सफर में वह 88 नॉमिनेशन्स में आ चुकी हैं जिसमें से 32 में उन्होंने जीत हासिल की है। दुनियाभर में उनकी आवाज को पसंद किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत में अब तक कुल 18 लोगों को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।