जम्मू कश्मीर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुलमर्ग के स्कीइंग का लुत्फ उठाया और प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी की। राहुल गांधी बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सीधे गुलमर्ग के लिए रवाना हुआ। वह कुछ देर तंगमर्ग में भी रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया बात नहीं की। बल्कि उन्हें दूर से ही नमस्कार किया। हालांकि उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात और उनके साथ सेल्फी ली। राहुल ने टूरिस्ट से भी बातचीत की।
टूरिस्ट ने राहुल से मिलकर कही ये बात
राहुल से मिलने के बाद एक टूरिस्ट ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां हमारी उनसे मुलाकात हुई। वहीं दूसरे टूरिस्ट ने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा के बाद छुट्टी के हकदार हैं। बता दें कि वह इससे पहले भी अपने भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी पड़ाव के दौरान 29 जनवरी को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने लालचौक पर तिरंगा फहराया।

इसके बाद उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया। मिली जानकारी के अनुसार आज राहुल कुछ राजनीतिक लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।
छुट्टी को लेकर क्यों BJP के निशाने पर रहते हैं राहुल गांधी
लेकिन यह राहुल का यह दौरा इसलिए चर्चा में है क्योंकि देश में जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है तभी राहुल छुट्टी पर चले जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है। जब देश में या किसी राज्य में चुनाव के बाद वह इटली या किसी दूसरे देशों में छुट्टी मनाने गए हैं।

पिछले साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद भी राहुल इटली गए थे। जिसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा था। इस बार भी भारत जोड़ो यात्रा के बाद वे छुट्टी मनाने गुलमर्ग पहुंचे हैं।