सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Mizoram Railways : विकास की ओर बड़ा क़दम, आज़ादी के 75 साल बाद आइजोल रेलवे नेटवर्क से जुड़ा

मिजोरम की राजधानी आइजोल अब रेल सेवा से जुड़ चुकी है। यह न सिर्फ विकास का प्रतीक है, बल्कि देश की सुरक्षा और एकता को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम भी है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2025
in राष्ट्रीय
Indian Railways, Northeast Development
Share on FacebookShare on Twitter

Mizoram Railways Aizawl Gets Connected by Train: आजादी के 75 साल बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल को पहली बार रेलवे नेटवर्क से जोड़ा गया है। बैराबी-सायरांग रेल प्रोजेक्ट के तहत अब मिजोरम भी देश के मुख्य रेल नेटवर्क का हिस्सा बन गया है। यह न केवल पूर्वोत्तर राज्यों की कनेक्टिविटी को मजबूत करता है, बल्कि म्यांमार बॉर्डर के पास स्थित इस क्षेत्र की रणनीतिक अहमियत को भी बढ़ाता है।

पहली बार आइजोल में गूंजी ट्रेन की सीटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट को मिजोरम को भारत के “दिल से जोड़ने वाला” बताया। नॉर्थ ईस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के.के. शर्मा के अनुसार, अब असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम,चारों पूर्वोत्तर राज्यों की राजधानियों को रेलवे से जोड़ दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

बैराबी-सायरांग रेलवे प्रोजेक्ट की खासियत

इस रेल परियोजना के तहत 51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाई गई है, जो आइजोल को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगी। अब तक आइजोल तक पहुंचने के लिए या तो फ्लाइट या फिर लंबी सड़क यात्रा करनी पड़ती थी। लेकिन अब रेल के माध्यम से यह सफर मात्र 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जो पहले 8–10 घंटे लगता था।

कुतुब मीनार से भी ऊंचा पुल और 48 सुरंगें

इस प्रोजेक्ट में कुल 154 छोटे-बड़े पुल और 48 सुरंगें बनाई गई हैं। इनमें सबसे खास है ब्रिज नंबर 144, जो मूलखांग और सायरांग के बीच बना है। इसकी ऊंचाई 114 मीटर है, जो कुतुब मीनार से भी 42 मीटर ऊंचा है। इस क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए इसे IIT कानपुर और गुवाहाटी की तकनीकी मदद से मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है।

सीधे दिल्ली और मुंबई से आइजोल तक ट्रेन सेवा

इस रेलवे कनेक्शन के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे बड़े शहरों से मिजोरम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।

सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण

आइजोल से म्यांमार सीमा सिर्फ 230 किलोमीटर दूर है। इस इलाके की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए रेलवे और RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) ने मिलकर एक विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। CCTV कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और फोर्स की तैनाती से इस रूट को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

उग्रवादी संगठनों से खतरा

पूर्वोत्तर में सक्रिय NSCN-IM, ULFA, PLA और BLTF जैसे उग्रवादी संगठन रेलवे को निशाना बना सकते हैं। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्टेशन, पुल और सुरंगों में निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

घने जंगलों से होता है रास्ता

यह रेल मार्ग घने जंगलों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरता है। हाल के समय में मिजोरम में विस्फोटकों की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्तियों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

Tags: Indian RailwaysNortheast Development
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
Anant Radhika

जहाँ परंपराओं में दिखा बेहतरीन स्टाइल, भारत की रूह में बसी एक अनोखी शादी

Gomti Biodiversity Park Lucknow

Gomti Bio-Diversity Park : प्राकृतिक धरोहर को संजोएगा कौन सा पार्क,कहां हो चुकी है जिसकी शुरुआत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist