Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जल्द पर्दे पर दस्तक देगी Ranbir Kapoor की फिल्म Animal लंदन में शूट हुआ फिल्म का लास्ट शेडयूल

जल्द पर्दे पर दस्तक देगी Ranbir Kapoor की फिल्म Animal लंदन में शूट हुआ फिल्म का लास्ट शेडयूल

नई दिल्ली: Bollywood एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म एनीमल (Animal) का उनके फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ख़बर है कि Animal के अंतिम शेड्यूल के लिए अप्रैल में लंदन के लिए रवाना होंगे रणबीर कपूर। उनके साथ-साथ इस फिल्म के दूसरे को स्टार यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी शामिल होंगे। रणबीर कपूर पर यूके और स्कॉटलैंड में कुछ एक्शन सीन्स फिल्माए जाएंगे। संदीप रेड्डी अप्रैल के अंत तक एनीमल की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं।



फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इससे पहले साल 2021 में एनिमल के टीज़र को रिलीज किया गया था। बता दें, कि इससे पहले होली फेस्टिवल पर रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी और  श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। रणबीर और श्रद्धा कपूर की साथ में यह पहली फिल्म है।

Exit mobile version