Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bholaa की रिलीज के साथ Maidaan का टीजर रिलीज कर Ajay Devgn ने फैंस को दिया सरप्राइज

Bholaa की रिलीज के साथ Maidaan का टीजर रिलीज कर Ajay Devgn ने फैंस को दिया सरप्राइज

नई दिल्ली: Bollywood स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मचअवेटेड फिल्म भोला (Bholaa) आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिलहाल इस फिल्म का आज पहला दिन है। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में ये बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस कर पाती है।

अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के साथ अपने सभी फैंस को डबल ट्रीट दी है। जी हां भोला के रिलीज के दिन अजय ने अपनी अगली फिल्म मैदान (Maidaan) के धमाकेदार टीजर की झलक अपने फैंस को दिखाई। मैदान का टीजर रिलीज हो चुका है। एक बार फिर से अजय देवगन एक दमदार रोल में नज़र आएंगे।

सोशल मीडिया पर मैदान के टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर में अजय देवगन फुटबॉल कोच बने दिखाई दे रहे हैं। बता दें, कि मैदान भारतीय फुटबॉल के युग को लोगों के सामने रखेगी। इस फिल्म को अमित रविंद्रनाथ शर्मा (Amit Ravindranath Sharma) ने डायरेक्ट किया है तो वहीं बोनी कपूर (Boney Kapoor) इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म को म्यूजिक एआर रहमान (AR Rahman) ने दिया है। 23 जून को सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version