शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

लखनऊ यूनिवर्सिटी में गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने युवाओं से सोशल मीडिया का समय कम कर किताबें पढ़ने और घर में बुक बैंक बनाने की अपील की।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
gomti book festival lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने के बजाय किताबें पढ़ने की आदत डालने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि किताबें युवाओं की सोच और रचनात्मकता को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

शुरुआत में थी शंका

सीएम योगी ने फेस्टिवल की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब युवराज मलिक जी ने पहली बार लखनऊ में बुक फेस्टिवल कराने का सुझाव दिया था, तब उन्हें इसके नतीजों को लेकर थोड़ी शंका थी। उस समय अवनीश अवस्थी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद पर काम कर रहे थे। उन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।

RELATED NEWS

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026

इसके बाद सीएम योगी ने इस आयोजन को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि वह इस विचार के पक्ष में थे और चाहते थे कि लखनऊ में बुक फेस्टिवल जरूर आयोजित किया जाए।

युवाओं को मंच देना

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य युवाओं, लेखकों और पब्लिशर्स को एक साथ लाना था। यहां लोगों को अपने विचार साझा करने और किताबों के जरिए एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि युवराज मलिक ने बताया था कि फेस्टिवल में कई पब्लिशर्स और लेखक शामिल होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को भी अपनी बात रखने और नए विचारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसी सोच के साथ इस आयोजन को शुरू करने की मंजूरी दी गई।

ज्ञान से जोड़ने की पहल

सीएम योगी ने बुक फेस्टिवल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से भी जोड़ा, जिसमें भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जब ज्ञान तक पहुंच सीमित थी, तब उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट का सामना करना पड़ा और उसे बीमारू राज्य कहा गया। हालांकि, पिछले एक दशक में किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं।

किताबों पर बोले योगी

युवाओं के किताबें न पढ़ने की बात पर सीएम योगी ने कहा कि वह इस सोच से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। उनके मुताबिक, असल समस्या यह है कि युवाओं तक किताबें पहुंचाने की कोशिश ही पर्याप्त रूप से नहीं हुई।

गोरखपुर में ज्यादा रिस्पॉन्स

सीएम योगी ने बताया कि पिछले आयोजनों में गोरखपुर के लोगों ने लखनऊ के मुकाबले ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स दिया। वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने किताबें भी खरीदीं।

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद न करने और पढ़ाई के साथ दूसरी अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालने को कहा। उन्होंने ऐसी किताबें खरीदने की सलाह दी, जो रचनात्मक सोच और अच्छे विचारों को बढ़ावा दें। साथ ही घर में अपना छोटा सा “बुक बैंक” बनाने की बात कही।

‘एग्जाम वॉरियर्स’ पढ़ने की सलाह

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पढ़ने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह किताब जीवन में आने वाली मुश्किल परिस्थितियों के दौरान सही दिशा दिखाने में मदद करती है।

Tags: Gomti Book FestivalLucknow UniversityNews1IndiaYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In