खबर जनपद पीलीभीत के पूरनपुर से है जहां के सत्यदीप गुप्ता ने इतिहास रहा रचा। दरअसल भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह करने के बाद अब पूरनपुर के सत्यदीप ने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ाई पूरी कर एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 17 मई को करीब 8481 मीटर ऊंची चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया और अपने सपने को पूरा किया। यहां परिजनों-रिश्तेदारों में खुशी है।

बचपन का सपना किया पूरा

मोहल्ला सरवनपुरी कॉलोनी निवासी राधाकृष्ण गुप्ता और मीना गुप्ता के बेटे सत्यदीप गुप्ता को शुरू से ही पहाड़ों की ऊंची चोटियां चढ़ने का शौक रहा। सत्यदीप के परिजनों के मुताबिक वर्ष 2013 में उसने शुरुआत की और 2014 में लद्दाख के माउंट नन ऊंचाई 7135 मीटर इससे पहले तंजानिया अफ्रीका की किलीमंजारो ऊंचाई 5895 मीटर की चढ़ाई की। लेकिन असफल हुए थे। वर्ष 2016 में उत्तराखंड के शिखर डीकेडी-2 को फतेह करने में सफल हुए। उनका सपना भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा और इसके बाद विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने का रहा। इसे साकार करने के लिए सत्यदीप छह मई 2022 को चढ़ाई शुरू की। नौ मई सुबह 09.06 मिनट पर शिखर पर पहुंच गए और तिरंगा फहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस चोटी की ऊंचाई 8,586 मीटर है। अब उन्होंने अपने दूसरे सपने को भी विश्व की पांच नंबर की सबसे ऊंची चोटी माउन्ट मकालू (8481) मीटर को फतेह कर पूरा किया।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात