चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, यहां गैंगेस्टर जरनैल सिंह की सरेआम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने 20-25 गोलियां मारकर जरनैल सिंह हत्या कर दी। इस दौरान जरनैल की मौके पर मौत हो गई। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

अमृतसर के बाबा बकाला के पास सठियाला गांव में ये घटना हुई है। कुछ लोगों द्वारा जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसके बाद जरनैल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात