गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Telangana की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल, बचाव अभियान जारी

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए। कई मजदूर अब भी मलबे में फंसे हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।

by Mayank Yadav
जून 30, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Telangana
Share on FacebookShare on Twitter

Telangana factory blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें अब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 अन्य घायल हुए हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 61 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कई अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के नेता और विभिन्न राजनीतिक दलों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। विपक्ष ने घटना की गहन जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

फैक्ट्री में मचा हाहाकार, राहत-बचाव अभियान तेज

Telangana के संगारेड्डी जिले के पटंचेरू के पास मैलाराम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में हुए इस जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। विस्फोट के समय 61 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 26 लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य के लिए 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि अभी भी कुछ मजदूर अंदर फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

RELATED NEWS

Matchbox Silk Saree

Ikkat Silk Saree: तेलंगाना के बुनकर ने बनाई माचिस में समाने वाली रेशमी साड़ी, अनोखी कला देख लोग हुए हैरान

जुलाई 15, 2026
Telangana

Telangana bus accident: 70 यात्रियों को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, 20 की मौत; दर्जनों घायल

नवम्बर 3, 2025

प्रधानमंत्री और राजनीतिक दलों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। बीजेपी प्रवक्ता एनवी सुभाष ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए फैक्ट्री के लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही पाई गई तो कंपनी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विपक्ष और सत्ताधारी कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Telangana कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें तुरंत उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराना चाहिए। तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस नेता टी हरीश राव ने मृतकों के परिवार को 1 करोड़ रुपये और घायलों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से हादसे की गहन जांच कराने और राज्य की सभी औद्योगिक इकाइयों का सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य करने की अपील की है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कुशल श्रमिकों की कमी इस विस्फोट का मुख्य कारण हो सकती है। पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में पहले भी कई बार लापरवाही देखी गई थी, लेकिन इस स्तर की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। प्रशासन ने जल्द से जल्द बचाव कार्य पूरा करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन दिया है।

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

Tags: Telangana
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Matchbox Silk Saree

Ikkat Silk Saree: तेलंगाना के बुनकर ने बनाई माचिस में समाने वाली रेशमी साड़ी, अनोखी कला देख लोग हुए हैरान

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Matchbox Silk Saree: भारत में साड़ी महिलाओं की सबसे पसंदीदा पारंपरिक पोशाकों में से एक मानी जाती है। आमतौर पर...

Telangana

Telangana bus accident: 70 यात्रियों को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, 20 की मौत; दर्जनों घायल

by Mayank Yadav
नवम्बर 3, 2025

Telangana bus accident: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में चेवेल्ला मंडल के पास मीर्जागुड़ा में हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर आज सुबह एक...

T Raja Singh : कौन है वह नेता, जिसके कारण तेलांगना से विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

T Raja Singh : कौन है वह नेता, जिसके कारण तेलांगना से विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

by Vinod
जून 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। साउथ में बीजेपी के कद्दावर नेता व विधायक टी राजा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया...

Telangana Earthquake: तेलंगाना में भूकंप के जोरदार झटके, 5.3 तीव्रता से दहले लोग

Telangana Earthquake: तेलंगाना में भूकंप के जोरदार झटके, 5.3 तीव्रता से दहले लोग

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 4, 2024

Telangana Earthquake:आज 4 दिसंबर बुधवार सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।...

Manda Krishna Madiga

मंदा कृष्ण मदीगा को क्यों माना जाता है एससी एसटी उप-कोटा की जीत का नायक, लड़ रहे थे लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए

by Mayank Yadav
अगस्त 3, 2024

Manda Krishna Madiga: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में आरक्षण में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के...

Next Post
Driverless Tesla Model Y delivery

Driverless Tesla Car : टेस्ला ने कर दिया कमाल ! कैसे बिना ड्राइवर के कार खुद खरीदार के घर पहुंची

Asia Cup 2025

घोषित हुई एशिया कप 2025 की नई तारीख ! भारत-पाक की यहां पर हो सकती है भिडंत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist