लखनऊ नगर निगम महापौर व 110 पार्षद आज शपथ ग्रहण करेंगे। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने लखनऊ नगर निगम के लिए सुषमा खर्कवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। सुषमा खर्कवाल सपा की वंदना मिश्रा को दो लाख से ज्यादा के अंतर से हराने में कामयाब रही है। वहीं इस चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की भाजपा के 81 पार्षद प्रत्याशी इस बार चुनाव जीतने में कामयाब हुए। ये पार्षद भी आज शपथ ग्रहण करेंगे। इस बार का नगर निगम सदन भगवामय होगा। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद एक साथ सदन में होंगे।

महापौर भेजेंगी अथितियों को आमंत्रण पत्र

आज लखनऊ मंडलायुक्त रोशन जैकब, सुषमा खर्कवाल को शपथ ग्रहण कराएंगी। उसके बाद सुषमा खर्कवाल बतौर महापौर सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण कराएंगी शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। सभी पार्षदों को पांच आमंत्रण पत्र दिए गए है जिसमे महापौर एक हजार अथितियों को आमंत्रण पत्र भेजेंगी।

मुख्य अतिथि में शामिल होंगे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे तो वहीं शहर के सभी विधायकों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। क्योंकि ये नगर निगम सदर के पदेन सदस्य होते हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल शपथ ग्रहण करने के बाद शाम करीब पांच बजे नगर निगम मुख्यालय में स्तिथ अपने कार्यालय पहुंचेगी। हालांकि शपथ ग्रहण करते ही महापौर सुषमा खर्कवाल की विशेष सुविधाएं मिलेंगी। जिसमें तत्काल प्रभाव से एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी एक निजी सचिव व कई अन्य सुविधाएं शामिल होगी।