मेष– इस राशि के जातकों को कोई निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।
वृषभ- इस राशि के जातक आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए हर मामले में कारगर सिद्ध होगी। किसी काम को पूरा करने में पूरी मेहनत करनी होगी तभी वह पूरा हो पाएगा।
मिथुन- इन राशि वालों के लिए आज दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो आपके साथ धोखा कर सकता हैं। आप शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रहेंगे। लेकिन आपका मन परेशान रहेगा। किसी से धन उधार लिया था तो वह आज आपसे वापस मांग सकता है।
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी
कर्क- इन राशि के जातकों के लिए आज दिन बेवजह की से भरा रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कोई चिंता हो सकती है। घर परिवार में सदस्य आज आपको पूरी इज्जत देंगे। आपने पहले कहीं धन का निवेश किया था, तो वह भी आज अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि– इस राशि के जातक आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप अपने साथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। लेकिन अपनी जेब का ख्याल रख कर ही धन खर्च करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बना सकते हैं।
कन्या- इस राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा है। सेहत के मामले में आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें अनुभवी व्यक्तियों के सलाह की आवश्यकता होगी।
होगी पैसे की बरसात
तुला- इन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कार्य क्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो अच्छा नाम कमा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मनमुटाव हो सकता है। आपके शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक- इन राशि के जातकों के लिए लेनदेन के मामले में आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के सहयोग से कुछ कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको धन ऐसे मिलेगा, मानों पैसों की बरसात हो रही हो। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप खुले हाथ से खर्चे करेंगे। लोग आज एक दूसरे को कोई उपहार दे सकते हैं।
धनु- धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे के लिए कोई अवॉर्ड भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
भागदौड़ के बाद ही सफलता पा सकेंगे
मकर- विद्यार्थियों के लिए आज दिन समस्याएं लेकर आ सकता है। उन्हें किसी विषय में आ रही समस्या को गुरुजनों से बातचीत करके समाप्त कर लेनी चाहिए। अधिक भागदौड़ के बाद ही सफलता पा सकेंगे। लेकिन किसी वाद विवाद की स्थिति में माहौल को शांत करने की कोशिश करनी होगी।
कुंभ- इन राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से भरा रहेगा। अपने मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य की और ध्यान देना होगा। कोई छोटी मोटी समस्या हो, तब भी डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
मीन- इन राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इसलिए उन्होंने सावधान रहना होगा। कोई छोटी सी बात भी परिवार में लडाई झगड़े का कारण बन सकती है।