महोबा। यूपी में दबंगों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बदमाश शासन प्रशासन की कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखा रहे हैं और पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला प्रदेश के महोबा का है, जहां शादी समारोह में मुस्लिम युवकों जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावर करीब 3 दर्जन थे। शादी समारोह में अचानक हुए हमले से लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि हमलावर अवैध असलहों और तलवारों से लैस थे।
वारदात के बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। यह पूरा मामला शहर कोतवाली कसौरा टोली मुहल्ले का है।
प्रदेश से अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा पुलिस कब आरोपियों को पकड़ने में सफल हो पाती है।