गोड्डा। प्यार के ना जाने कितने ही किस्से आपने सुने होंगे। ये भी सुना होगा कि प्यार अंधा होता है। मौका मिलते ही प्यार के पंछी सभी बंदिशों को पार कर के उड़ जाते है। कहा जाता है कि प्यार ना तो उम्र देखता है और ना ही जात और दिल होना चाहिदा जवान उम्र च की रखिया। ऐसा ही एक प्रेम कहानी झारखंड के गोड्डा में सामने आई है।
दरअसल गोड्डा कोर्ट के प्रथम जज शिवपाल सिंह अपने जीवन में कई अहम फैसला सुनाए हैं। उन्होंने लालू यादव को भी चारा घोटालों के मामले सजा सुनाई है। लेकिन अब शिवपाल यादव ने अपने जीवन का एक और अहम फैलला लिया है। जज साहिब ने अब 64 वर्ष की उम्र में शादी रचा ली है। वो भी 50 वर्ष की प्रेमिका नूतन तिवारी से। शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का अहम फैसला होता है। शिवपाल सिंह ने ये फैसला 64 साल की उम्र में लिया है। जिसको लेकर जज शिवपाल सिंह काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है।
शादी के बंधन में बंधने के बाद जज शिवपाल सिंह और नूतन तिवारी रविवार को एक दूजे के हो गए। जानकारी के मुताबिक शिवपाल सिंह और नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में ही हुई थी। भाजपा नेत्री नूतन तिवारी गोड्डा कोर्ट में ही अपनी सेवा देती थी। पहले दोनों के बीच जान पहचान हुई। फिर धीरे-धीर नजदीकियां बढ़ीं। फिर दोनों एक दूजे के प्यार में डूब गए और अब इस प्यार को शादी का नाम दे दिया गया। बता दें कि अधिवक्ता नूतन तिवारी पैसे से वकील होने के साथ-साथ बीजेपी संगठन से भी जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़े-‘देश का सबसे बड़ा पप्पू’, TMC का ये कैसा टी-शर्ट कैंपेन