मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

जानें किस उम्र में पैरेंट्स को ‘बच्चों’ के साथ सोना कर देना चाहिए बंद

by Web Desk
जुलाई 27, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बच्चों की देखभाल और उनके लालन-पालन का दायित्व सबसे ज्यादा माता-पिता का होता है। पैरेंट्स अपने बच्चों के जन्म से लेकर उनके युवा होने या कह लीजिए जब तक वो अपने बच्चों के साथ रहते हैं, उनका विशेष ध्यान रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। अपनी आय और हैसियत के हिसाब से बच्चे को वो हर सुविधा देने में लगे रहते हैं, जिसे वो देने में सक्षम होते हैं। माता-पिता अपने बच्चे का हर तरीके से ख्याल रखना चाहते हैं। कुछ पैरेंट्स तो अपने बच्चों की केयर को लेकर इतने ज्यादा चिंतित होते हैं कि बच्चों को सुरक्षित महसूस कराने और उनकी देख-रेख के लिए उनके साथ ही सोते हैं, लेकिन लाड-प्यार और केयर के चलते कई बार माता-पिता ये भूल जाते हैं कि बच्चों के साथ सोना दोनों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आज के इस लेख के माध्यम से जानेंगे किस उम्र में पैरेंट्स को बच्चों के साथ सोना बंद कर देना चाहिए।

किस उम्र तक माता-पिता को बच्चों के साथ सोना चाहिए ?

RELATED NEWS

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

न्यूयॉर्क (New York) की बाल चिकित्सक (Pediatrician) डॉ.रेबेका फिस्क (Dr. Rebecca Fisk) का कहना है कि, मैं माता-पिता को हमेशा कहती हूं कि बच्चों के साथ एक ही बेड पर सोना उनका अपना निजी फैसला है। यह कोई मेडिकल निर्णय नहीं है। एक वेबसाइट से बात के दौरान चिकित्सक ने कहा, माता-पिता को कभी भी 12 महीने से कम उम्र के बच्चों के साथ बेड शेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे SIDS (सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम) और दम घुटने से मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

बात को जारी रखते हुए बाल चिकित्सक ने आगे कहा, अगर आप अपने बच्चों के साथ सो रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि उसे दिन भर में अच्छी तरह से आराम मिला हो। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है, तो साथ सोने के अलावा आपके पास और भी कई विकल्प हैं। जैसे आप कमरे में एक्स्ट्रा बिस्तर रख सकते हैं।

वहीं बच्चों के साथ बेड शेयरिंग पर चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट (बाल मनोवैज्ञानिक) एलिजाबेथ मैथिस (Elizabeth Mathis) ने कहा, बच्चों के साथ बेड शेयर करना कई बार काफी अच्छा भी साबित होता है, खासकर उस समय जब माता-पिता दोनों अलग-अलग रहते हैं। मैथिस का कहना है कि जिन लोगों के साथ आप सेफ फील करते हैं, उनके आस-पास रहने से आपको काफी अच्छा महसूस होता है।

इस उम्र में बच्चों के साथ नहीं सोना चाहिए

पैरेंट्स को जब अपने बच्चों के शरीर में बदलाव दिखने लगे, तो उन्हें बच्चों के साथ सोना बंद कर देना चाहिए। इस स्टेज को प्री-प्यूबर्टी (यौवनारम्भ, Puberty) कहते हैं। प्यूबर्टी या प्री-प्यूबर्टी उस समय को कहा जाता है, जब आपके बच्चे की बॉड़ी में चेंजेस यानि यौन रूप से परिपक्व होने लगता है। इस दौरान लड़कों में दाड़ी-मूंछ और प्राइवेट पार्ट में वृद्धि जैसे शारीरिक परिवर्तन होते हैं, वहीं लड़कियों में स्तन (Breast) का विकास होने लगता है। डॉ.रेबेका फिस्क (Dr. Rebecca Fisk) के अनुसार, ‘प्री-प्यूबर्टी के दौरान बच्चों के साथ सोना बंद कर देना चाहिए।’

प्यूबर्टी शुरु होने की उम्र लड़कों में 12 साल और लड़कियों में 11 साल होती है, लेकिन कई मामलों में ये 8 साल से 13 साल के बीच भी शुरु हो जाती है, वहीं लड़कों के कई कैसो में यह 9 साल की उम्र से 14 साल की उम्र के बीच शुरु होती है।

Tags: Dr. Rebecca FiskElizabeth MathisKidsLifestyleNews1IndiaParentspediatricianPubertyResearch
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

वुहान में जारी है कोरोना वायरस का कहर, फिर से लगाना पड़ा लॉकडाउन

काजू-किशमिश और पिस्ता खाने के लिए बेचैन हैं अर्पिता मुखर्जी, ईडी से कर रही हैं फरियाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist