शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Death Anniversary 31 जुलाई : मोहम्मद रफी की रूह में बसता था संगीत

by Web Desk
जुलाई 30, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक मोहम्मद रफी गायिकी की दुनिया का वह नाम हैं ,जिसने भारतीय सिनेमा और भारतीय संगीत को उस मकाम पर पहुंचाया, जिसकी ऋणी भारतीय सिनेमा सदैव रहेगा। मोहम्मद रफी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में वह कई संगीतकारों की प्रेरणा रहे हैं।

24 दिसंबर, 1924 को पंजाब में एक साधारण परिवार में जन्मे रफी को बचपन से ही संगीत से काफी लगाव था। हालांकि, उनके घर में संगीत का कोई माहौल नहीं था। रफी का संगीत के प्रति रुझान देखते हुए उनके बड़े भाई ने उन्हें उस्ताद अब्दुल वाहिद खान के पास संगीत शिक्षा लेने की सलाह दी । कहा जाता है कि रफी जब 13 साल के थे तो उस समय के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता के एल सहगल आकाशवाणी लाहौर में परफॉर्मेंस देने आये।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

इस कार्यक्रम को देखने के लिए रफी भी अपने भाई के साथ गए । लेकिन अचानक से बिजली गुल होने की वजह से सहगल ने प्रस्तुति देने से मना कर दिया। तब रफी के बड़े भाई ने आयोजकों से आग्रह किया कि वह भीड़ की व्यग्रता को शांत करने के लिए मोहम्मद रफ़ी को गाने का मौका दे।

उस समय आयोजकों को यह सही लगा और उन्होंने कार्यक्रम में रफी को गाने की अनुमति दे दी।इस तरह से रफी ने अपना पहला सार्वजानिक प्रदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में श्याम सुन्दर जो उस समय के प्रसिद्द संगीतकार थे, रफी की आवाज सुनकर मोहित हो गए और उन्होंने रफी अपने साथ काम करने का ऑफर दिया।

साल 1944 में रफी साहब को श्याम सुंदर के निर्देशन में पंजाबी फिल्म गुल बलोच में गाने का मौका मिला। इसके बाद मोहम्मद रफी ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया। साल 1945 में रफी साहब ने हिंदी फिल्म ‘गांव की गोरी’ ( 1945 ) में “अजी दिल हो काबू में तो दिलदार की ऐसी तैसी” से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

इसके बाद रफी को हिंदी सिनेमा में एक के बाद एक कई गीतों को गाने का अवसर मिला। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली और असमियां आदि भाषाओं में भी कई गीत गाये।

भारतीय सिनेमा और गायकी में आवाज की मधुरता के लिये रफी को शहंशाह-ए-तरन्नुम भी कहा जाता है।मोहम्मद रफी को प्यार से सभी रफी साहब कहकर सम्बोधित करते थे। रफी साहब द्वारा गाये गए कुछ प्रमुख गीतों में ओ दुनिया के रखवाले (बैजू बावरा),चौदहवीं का चांद हो ( चौदहवीं का चांद), हुस्नवाले तेरा जवाब नहीं (घराना), मेरे महबूब तुझे मेरी मुहब्बत की क़सम (मेरे महबूब),चाहूंगा में तुझे ( दोस्ती), छू लेने दो नाजुक होठों को ( काजल), बहारों फूल बरसाओ ( सूरज), बाबुल की दुआएं लेती जा (नीलकमल),दिल के झरोखे में ( ब्रह्मचारी), परदा है परदा ( अमर अकबर एंथनी),क्या हुआ तेरा वादा ( हम किसी से कम नहीं),चलो रे डोली उठाओ कहार (जानी दुश्मन),दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-ज़िगर (कर्ज) ,सर जो तेरा चकराए, (प्यासा),चाहे कोई मुझे जंगली कहे, (जंगली) आदि शामिल हैं।

रफी साहब को साल 1965 में गायन के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदानों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

रफी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। रफी की पहली पत्नी का नाम बसेरा बीवी था। उनसे रफी का एक बेटा हुआ,जिसका नाम सईद रफी है। लेकिन रफी की पहली शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया। इसके बाद रफी ने दूसरी शादी बिल्किस बानो से की, जिससे रफी को तीन बेटे खालिद रफी , हामिद रफी, शाहिद रफी और तीन बेटियां परवीन, यास्मीन और नसरीन हुईं।

Tags: death anniversaryNews1India
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Pratapgarh: बेसिक शिक्षा विभाग का अजीबो गरीब फरमान, TB मरीजों को गोद लेंगे शिक्षक

UP MLC ELECTION: बीजेपी ने धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को बनाया प्रत्याशी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist